Propose Day पर अपने ‘Someone Special’ को भेजने के लिए टॉप 20+ Best Happy Propose Day Wishes और Shayari

Happy Propose Day Wishes In Hindi
Happy Propose Day Wishes In Hindi: प्यार करने वाले कपल्स के लिए वैलेंटाइन वीक बेहद खास होता है। इस हफ्ते का हर एक दिन प्यार के नाम है। वेलेंटाइन वीक की शुरूआत 7 फरवरी, रोज़ डे से होती है, जहां कपल्स एक दूसरे को गुलाब देकर स्पेशल महसूस कराते हैं। दूसरा दिन यानी Propose Day प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है।
आज 8 फरवरी है, प्रपोड जे का दिन है। यही वह दिन है जब आप अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोकर अपने someone special के सामने रखते हैं। इसे प्यार के इजहार का दिन माना जाता है। इस प्रपोज डे अगर आप भी किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो शब्दों का सही चुनाव बहुत मायने रखता है। इसलिए हम यहां आपके लिए Propose Day Shayari in Hindi लेकर आएं हैं, जो आप अपने दिल अजीज को कह सकते हैं।

यहां पर 20 से भी ज्यादा बेहतरीन Happy Propose Day Wishes & Shayari जो आपके इजहार-ए-इश्क को और भी यादगार बना देंगी।

Happy Propose Day Wishes In Hindi: प्रपोज डे विशेज

Happy Propose Day Wishes In Hindi
Happy Propose Day Wishes In Hindi (Image: Freepik)
  • “मुझे नहीं पता कि मेरी लाइफ की कहानी क्या होगी, लेकिन उसमें तुम्हारी मौजूदगी हर पन्ने पर होनी चाहिए। क्या तुम मेरा साथ दोगे?”
  • “तुम्हारी मुस्कुराहट मेरी कमजोरी है और तुम्हारी खुशी मेरी जिंदगी। क्या तुम हमेशा के लिए मेरे साथ रहोगी?”
  • “रब से बस एक ही दुआ है, कि हर जन्म में मुझे सिर्फ तुम्हारा साथ मिले। Happy Propose Day!”
  • “सिर्फ आज के लिए नहीं, मैं तुम्हें अपनी पूरी जिंदगी के लिए मांगना चाहता हूं। I Love You!”
  • “दुनिया के लिए तुम एक इंसान हो सकते हो, लेकिन मेरे लिए तुम मेरी पूरी दुनिया हो।”

प्रपोज डे शायरी

Happy Propose Day Wishes In Hindi
Happy Propose Day Wishes In Hindi (Image: Freepik)
  • “दीवानी हूं तेरी मुझे इससे इंकार नहीं,कैसे कह दूं कि मुझे तुझसे प्यार नहीं, कुछ शरारत तो तेरी नजरों में भी थी, मैं अकेला ही तो इसका गुनहगार नहीं।”
  • “दिल की गहराई से निकला है पैगाम, तेरे नाम कर दी मैंने अपनी हर शाम, Happy Propose Day!”
  • “ना हम तुम्हें खोना चाहते हैं, ना तुम्हारी यादों में रोना चाहते हैं, जब तक है मेरी ये जिंदगी, हम सिर्फ तुम्हारे होना चाहते हैं।”
  • “कसूर तो था इन निगाहों का, जो चुपके से दीदार कर बैठी, हमने तो खामोश रहने की ठानी थी, पर ये जुबां इजहार कर बैठी।”

Short and Cute Lines

Happy Propose Day Wishes In Hindi
Happy Propose Day Wishes In Hindi (Image: Freepik)
  • “मेरी लाइफ का सबसे खूबसूरत पल वो होगा, जब तुम कहोगे ‘yes’।”
  • “क्या तुम मेरा हाथ थामकर ताउम्र साथ चलोगे? Happy Propose Day My Love!”
  • “तुम मेरे जीने की वजह हो। क्या तुम मेरी पार्टनर बनोगी?”
  • “तुम्हारे साथ बिताया हर पल एक ख्वाब जैसा है। क्या इस ख्वाब को हकीकत बनाओगे?”
  • “मैं तुम्हें प्रॉमिस करता हूं कि हर सुख-दुख में तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा। Will You be Mine?”

खास अंदाज में करें इजहार

Happy Propose Day Wishes In Hindi
Happy Propose Day Wishes In Hindi (Image: Freepik)
  • “मुझे चांद-सितारे नहीं चाहिए, बस तुम्हारा साथ चाहिए। Happy Propose Day!”
  • “मेरी तन्हाइयों को तुम्हारी यादों का सहारा है, क्या तुम हमेशा के लिए मेरे बन सकते हो?”
  • “सच्चा प्यार किस्मत वालों को मिलता है, और मुझे लगता है कि मेरी किस्मत तुम हो।”
  • “तुम्हारी सादगी ने मेरा दिल जीत लिया है, अब ये दिल तुम्हारे पास ही रहना चाहता है।”
  • “फूलों की महक भी फीकी लगती है जब तुम साथ होते हो। हैप्पी प्रपोज डे, I Love You!”
  • “रिश्ता हमारा ऐसा हो कि कभी टूटे नहीं, तुम मुझे छोड़ो और मैं तुमसे रूठूं नहीं।”
  • “क्या तुम मुझे हक दोगे कि मैं पूरी जिंदगी तुम्हारा ख्याल रख सकूं? I Love You!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।