Sunil Thapa के निधन पर इमोशनल हुई प्रियंका चोपड़ा, मनोज बायपेयी ने भी दी श्रद्धांजलि

Sunil Thapa Death

Sunil Thapa Death: लेजेंडरी नेपाली फिल्म एक्टर सुनील थापा अपनी एक्टिंग की वजह से काफी पॉपुलर थे. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी एक्टिंग करते हुए दर्शकों को हैरान कर रखा था. कई फैंस तो उनकी अदाकारी के कायल हो चुके थे, वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ भी उनके रिश्ते बहुत अच्छे रहे. लेकिन शुक्रवार को एक ऐसी खबर सामने आई, जिसनें सबको हिला कर रख दिया.

Sunil Thapa Death
Sunil Thapa Death (Source: Social Media)

दरअसल 68 साल की उम्र में सुनील थापा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. सुनील थापा के निधन की खबर सुनकर प्रियंका चोपड़ा भी काफी दुखी हैं. वहीं उन्होंने अपने को-एक्टर के नाम एक भावुक पोस्ट भी शेयर की है. वहीं प्रियंका के अलावा मनोज बाजपेयी ने भी इंस्टाग्राम पर सुनील थापा के निधन पर शोक जताया है.

Sunil Thapa Passes Away: प्रियंका ने सुनील थापा को बताया पिता समान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘मैरी कॉम’ फिल्म का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सुनील थापा उनके साथ नजर आ रहे हैं. फिल्म में वो प्रियंका चोपड़ा के किरदार मैरी कॉम के कोच बने थे. इस वीडियो के साथ ही प्रियंका ने एक इमोशनल नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘आप हमेशा मेरे कोच सर रहेंगे. जब मैंने अपने पापा को खो दिया था, तब आपने मुझे संभाला. आपने मुझे प्यार दिया, बिना अहसास कराए कई मुश्किल दिनों में मेरी मदद की. आपकी गर्मजोशी, आपकी हंसी हमेशा मेरी यादों का हिस्सा रहेंगी. बहुत जल्दी चले गए, लेकिन कभी भुलाए नहीं जाएंगे.’

आगे अपनी बात जारी रखते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि, ‘ऐसे समय में जब मैं टूटी हुई थी, आपके प्यार के लिए शुक्रिया. आपकी आत्मा को शांति मिले, मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार और प्रियजनों के साथ हैं.’

Who was sunil thapa?: मनोज बाजपेयी ने भी सुनील थापा को दी श्रद्धांजलि

Sunil Thapa Death
Sunil Thapa Death (Source: Social Media)

प्रियंका चोपड़ा के अलावा मनोज बाजपेयी ने सुनील थापा को श्रद्धांजलि देते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है. उन्होंने अपनी शेयर की हुई स्टोरी में लिखा कि, ‘ये बहुत दुख की बात है. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे सर, आपके कारण मेरे ‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 की यादें हमेशा जिंदा रहेंगी.’

Sunil Thapa Death: कैसे हुआ सुनील थापा का निधन?

Sunil Thapa Death
Sunil Thapa Death (Source: Social Media)

बताया जा रहा है कि अभिनेता सुनील थापा का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है. उन्होंने अपने जीवन का एक लंबा वक्त फिल्मों को दिया था, वहीं नेपाली सिनेमा में उन्होंने लगभग 300 फिल्में की थी. साथ ही कुछ भोजपुरी फिल्मों में भी उनके अभिनय को सराहा गया था. इसके अलावा सुनील थापा ने कई बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है. उन्होंने पॉपुलर वेब सीरिज‘द फैमिली मैन’ और ‘मैरी कॉम’ में अपनी अदाकारी से काफी तारीफें बटोरी थी. ‘मैरी कॉम’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर में नॉमिनेशन भी मिला था. ऐसी महान शक्सियत के जाने के बाद अब पूरी फिल्म इंडस्ट्री गमगीन दिखाई दे रही है.

Read More: Mismatched Season 4 हुआ कन्फर्म, अनाउंसमेंट वीडियो ने फैंस की बढ़ाई धड़कनें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।