Mismatched Season 4 Announcement: Netflix पर वैसे तो आए दिन नए-नए शोज और सीरिज आती रहती है लेकिन इस बार नेटफ्लिक्स ने जिस शो का ऐलान किया है, वो हर किसी को एक्साइटेड करता दिखाई दे रहा है. दरअसल प्रजक्ता कोली और रोहित सराफ की रोमांटिक ड्रामा सीरीज़ ‘मिसमैच्ड’ का सीजन 4 जल्द ही आने वाला है. दिसंबर 2024 में नेटफ्लिक्स पर तीसरे सीज़न के प्रीमियर के बाद, ‘मिसमैच्ड’ को चौथे और आखरी सीज़न के लिए हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था.

लेकिन अब ये इंतजार खत्म होने वाला है सीजन 4 की अनाउंसमेंट वीडियो खुद नेटफ्लिक्स ने शेयर की है. आपको बता दें कि ‘मिसमैच्ड’ सीज़न 4 की शूटिंग खत्म हो चुकी है. प्रजक्ता कोली और रोहित सराफ को हाल ही में मुंबई के मरीन ड्राइव पर सीरीज़ की शूटिंग का रैप-अप करते देखा गया था और शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे. जिसके बाद से हर कोई इसको लेकर एक्साइटेड नजर आया.
Mismatched Season 4 Announced: मिसमैच्ड सीज़न 4 के बारे में
मिसमैच्ड के आखिरी सीज़न की वीडियो नेटफ्लिक्स इंडिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए शेयर की है, जिसमें उन्होंने कैप्शन देत हुए लिखा कि, “ये है शुरूआत, मध्य और एकदम आखरी, तुम, मैं और हमारी कहानी जिंदगी से मेल खाती है. देखें मिसमैच्ड सीज़न 4 जल्द आ रहा है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर.”
Netflix Mismatched Season 4: पहले के सीजन में क्या था खास

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने कुछ समय पहले ही ये पुष्टि की थी कि मिसमैच्ड चौथे सीज़न के साथ खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा था कि “हम मिसमैच्ड को एक आखिरी सीज़न के लिए वापस लाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. यह शो दर्शकों का पसंदीदा बन गया है और डिंपल और ऋषि के लिए प्यार हर सीज़न के साथ बढ़ता गया है.”
आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि “ये देखना अद्भुत रहा है कि कैसे उनकी कहानी ने चर्चाओं को जन्म दिया, प्रशंसकों के बीच तरह-तरह के सिद्धांत गढ़े और एक भावुक समुदाय का निर्माण किया। नेटफ्लिक्स के साथ हमारे सहयोग ने एक ऐसी सीरीज़ को आकार देने में मदद की है जो व्यक्तिगत और सार्वभौमिक दोनों लगती है, और हम दर्शकों द्वारा पसंद किए जाने वाले भाव, अराजकता और आकर्षण के साथ वापसी करने के लिए उत्साहित हैं.”
Mismatched Season 4 Announcement: आगे की कहानी में क्या होगा?

मिसमैच्ड के तीसरे सीज़न में रणविजय सिंह, मुस्कान जाफरी, तारुक रैना और अहसास चन्ना ने पहले दो सीज़न से अपनी भूमिकाओं को दोहराया था. लॉरेन रॉबिन्सन, गरिमा याजनिक और अक्षत एस जैसे नए चेहरे इस सीजन में नज़र आए थे. यह सीज़न 13 दिसंबर, 2024 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हुआ और दूसरे सीज़न के बाद से तीन साल की कहानी को आगे बढ़ाता दिखा. लेकिन अब इस नए सीजन में कहानी क्या नया मोड़ लेती है, ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा.
Read More: Dhurandhar 2 का धमाकेदार टीजर ऑउट, जानें क्या होगी फिल्म की कहानी


















