Dhurandhar 2 Teaser Released: रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ पिछले साल फैंस को अपना दीवाना बना गई थी, जिसके बाद से ही सबको इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार था. लेकिन आपको बता दें कि अब ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस साल 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. लेकिन उससे पहले मेकर्स ने इसका धमाकेदार टीजर आज दोपहर 12:12 बजे रिलीज कर दिया है, जिसमें रणवीर का खूंखार अवतार और पावरफुल डायलॉग सोशल मीडिया पर तूफान की तरह फैलता दिखाई दे रहा है.
Dhurandhar 2 Teaser Out Today: धुरंधर के टीजर में क्या है खास

60 दिन बाद थिएट्रिकल रिलीज के इस पहले ग्लिम्प्स को जियो स्टूडियोज ने अपने ऑफिशयल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है, जिसका टैगलाइन है ‘ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी’. 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी.
टीजर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह उर्फ हमजा अली मजारी पूरी तरह बीस्ट मोड में नजर आ रहे हैं. काले कोट में उनका लुक डार्क और इंटेंस है, जो पहले पार्ट की स्पाई थ्रिलर को नई कहानी दे रहा है. पहली फिल्म में रणवीर ने कराची के क्रिमिनल नेटवर्क और पाकिस्तान के पॉलिटिकल अंडरवर्ल्ड में घुसकर उन्हें मजा चखाया था. लेकिन अब मामला थोड़ा अलग होता दिखाई दे रहा है.
Dhurandhar 2 Teaser: क्या होगी फिल्म की कहानी
रिलीज हुए सीक्विल में अब उनके किरदार जैस्किरत सिंह रांघी की बैकस्टोरी पर फोकस होने की उम्मीद है, जिसमें बदला, ज्यादा एक्शन और डीपर कॉन्फ्लिक्ट्स का तड़का लगेगा. निर्देशक आदित्य धर ने इसे और विस्फोटक बनाया है, जो ‘उरी’ की तरह रियल-लाइफ इंस्पायर्ड इवेंट्स पर बेस्ड है. पास्ट स्टोरी में हो सकता है कि ये दिखाया जाए कि कैसे जैस्किरत सिंह रांघी पाकिस्तान के पॉलिटिकल अंडरवर्ल्ड में घुसने का प्लान बनाता है और वहां जाकर अपना नाम हमजा अली मजारी कैसे रखता है. इसी के साथ रणवीर सिंह के इस जर्नी में उन्हें किन किन लोगों से लड़ कर अपनी मंजिल को पाना पड़ा, ये भी फिल्म में देखने को मिल सकता है.
हालांकि जैसी उम्मीद इस टीजर से लगाई जा रही थी, उसपर शायद ये खरा नहीं ऊतर पाई है. क्योंकि इसमें ज्यादातार क्लिप्स पहले के ही पार्ट की दिखाई गई हैं और इंटेंस एक्शन भी हूबहू पहले के पार्ट जैसे लग रहे हैं. हालांकि फिर भी मेकर्स ने इसमें ज्यादा कुछ रिवील नहीं किया है. वैसे अगर हम पहले पार्ट की बात करें तो उसनें बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. 831 करोड़ का भारतीय नेट कलेक्शन करने के साथ ये 2025 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई थी.
Dhurandhar 2 Teaser Released: टॉक्सिक से होगा बॉक्स ऑफिस क्लेश

ओटीटी प्लेटफॉ्रम नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद भी इसका जलवा बरकरार है. टीजर यूट्यूब, इंस्टाग्राम और जियो सिनेमा पर आप देख सकते है, जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये फिल्म ईद पर रिलीज होगी और साउथ के सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करेगी, ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या ये फिल्म अपनी लेगेसी ‘टॉक्सिक’ के सामने बरकरार रख पाएगी या नहीं.


















