‘The 50’ शो में मैक्सटर्न ने एल्विश यादव को किया Expose, बताई झगड़े पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी के पीछे की सच्चाई

Maxtern Elvish Yadav Controversy

Maxtern Elvish Yadav Controversy: बीते दिन 1 फरवरी को रियलिटी शो ‘द 50’ का प्रीमियर काफी मस्ती और एक्साइटमेंट के साथ हुआ है. इस शो में 50 कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के खिलाफ कॉम्पटीशन में ऊतरे हैं. जहां कई लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ बहुत सी ऐसी बाते करते देखा गया है, जो कि अब सोशल मीडिया पर कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट कर रही है.

Maxtern Elvish Yadav Controversy
Maxtern Elvish Yadav Controversy (Source: Social Media)

दरअसल पहले एपिसोड में मैक्सटर्न और प्रिंस नरूला के बीच उनके बीते दिनों के विवाद को लेकर बातचीत हुई. बातचीत एल्विश यादव और मैक्सटर्न के बीच हुए झगड़े के बारे में हो रही थी. मैक्सटर्न ने एल्विश यादव का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उन्होंने यूट्यूबर और रियलिटी शो के स्टार कहे जाने वाले एल्विश के साथ अपने झगड़े के बारे में बहुत सी बातें बताई.

The 50 Reality Show: मैक्सटर्न को भेजे गए थे पैसे

Maxtern Elvish Yadav Controversy
Maxtern Elvish Yadav Controversy (Source: Social Media)

उन्होंने प्रिंस से कहा कि, “एक दिन किसी ने मुझे अपना खाता चेक करने को कहा, मैं पूरे समय ऑफलाइन था. जब मैंने चेक किया, तो पता चला कि उसने मेरे खाते में 1 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं. मुझे इस रकम के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी. मुझे यह भी नहीं पता कि मेरे खाते में 1 लाख रुपये क्यों भेजे गए, 1 लाख रुपये तो कुछ भी नहीं हैं, ऐसे पैसे तो आते-जाते रहते है”.

The 50: मैक्सटर्न क्यों हुए थे अमेशनल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The 50 (@the50shows)

फिर जब मैक्सटर्न से प्रिंस ने कहा कि उसे पुरानी चीजें शो में क्लियर कर के बातचीत आगे बढ़ानी चाहिए, तो इसपर जवाब देते हुए मैक्सटर्न ने कहा, ” हमें मिलकर काम करना चाहिए और भाईचारा बनाए रखना चाहिए. उस समय मेरी मानसिक स्थिति ऐसी थी कि मैं लगभग अकेले में रहता था. आप जानते ही हैं कि जब कोई अकेला होता है और आप उसे दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं, तो वह थोड़ा इमोशनल हो जाता है.”

मैं उसकी पुरानी पर्सनैलिटी के तौर पर उसको भाई मान रहा था, जबकि उसने ये झूठ फैलाया था कि मैंने उसकी माँ के साथ गलत व्यवहार किया है. यह पूरी तरह से झूठा आरोप है. अगर मैं कभी किसी के साथ गलत तरीके से पेश आता हूं, तो वो केवल अनजान लोगों के साथ और वो भी तब जब मुझे खुद किसी से गलत व्यवहार का सामना करना पड़ता है. मुझे पता है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी से ही करना चाहिए.”

The 50 Reality Show: प्रिंस नरूला ने बताई अपनी बीती कहानी

Maxtern Elvish Yadav Controversy
Maxtern Elvish Yadav Controversy (Source: Social Media)

प्रिंस नरूला ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि, “मैंने भी गलतियाँ की हैं, दस साल पहले और उसके बाद भी कॉम्पटीशन के दौरान, मैंने भी सोशल मीडिया पर चीज़ें दिखाईं है. मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैं भी दूसरों की तरह ही रिएक्शन दे रहा था. मैं ये दिखाना चाहता था कि रील और रियल लाइफ में बहुत बड़ा अंतर होता है.”

इतने में मैक्सटर्न ने बात को बढ़ाते हुए कहा कि, “उसने एक म्यूजिक वीडियो के बारे में मुझसे बात की थी. म्यूजिक वीडियो की शूटिंग पहले ही हो चुकी थी. इसे कुछ दिन पहले रिलीज़ होना था, लेकिन कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से डील में देरी हो गई. उस म्यूजिक वीडियो का मोटिव उसके सिर से दबाव कम करना था न कि मुझे म्यूजिक वीडियो के जरिए मुझे पेश करना, सच कहूँ तो.”

Maxtern Elvish Yadav Controversy: मैक्सटर्न से वापिस मांगे गए थे पैसे

Maxtern Elvish Yadav Controversy
Maxtern Elvish Yadav Controversy (Source: Social media)

फिर अपनी बात खत्म करते हुए मैक्सटर्न ने कहा, “पहली बार मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं जनता को सब कुछ समझा भी दूं, तो भी वो विश्वास नहीं करेंगे. मुझे लगा कि कुछ भी समझाने का कोई फायदा नहीं है. मैं फंस गया था कि क्या करूं और क्या न करूं. तभी अचानक मुझे लक्ष्य का फोन आया, जिसमें उसने मुझसे भेजे हुए 1 लाख रुपये वापस करने को कहा.

मैंने उससे पूछा कि उसने ये रुपये भेजे ही क्यों थे, उसने कोई जवाब नहीं दिया. तो मैंने सोचा छोड़ो; मैंने उसे यूपीआई के जरिए 90,000 रुपये और 10,000 रुपये वापस भेज दिए. आज तक मैं इस बात को लेकर फंसा हुआ हूं कि वो 1 लाख रुपये क्यों भेजे गए थे. क्या मुझे फंसाने के लिए भेजे गए थे या किसी और वजह से, मुझे अभी तक नहीं पता. इसका जवाब सिर्फ लक्ष्य ही दे सकता है, मैं उससे पूछूंगा.”

Maxtern Elvish Yadav Controversy
Maxtern Elvish Yadav Controversy (Source: Social Media)

आपको बता दें कि ये पूरी कॉन्ट्रोवर्सी तब शुरू हुई थी जब 8 मार्च 2024 को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एल्विश यादव को मैक्सटर्न का कॉलर पकड़कर उन्हें बुरी तरह मारते हुए देखा गया था. ये वीडियो देखत ही देखते चर्चा का विषय बन गया था. लेकिन अब ‘द 50’ शो में मैक्सटर्न का एल्विश पर ये बयान और भी ज्यादा कॉन्ट्रोवर्शियल बन गया है.

इससे तो अब यही समझ आ रहा है कि जो भी चीजें सोशल मीडिया पर दिखाई जाती है वो सब पहले से ही स्क्रीप्टेड होती है. खैर जो कुछ भी हो लोकिन अब इस रिएलिटी शो में आगे और कितने लोगों के राज खुलेंगे ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

Read More: Urfi Javed ने इस्लाम को छोड़कर अपनाया हिंदू धर्म? अब इस नए नाम से होगी इन्फ्लुएंसर की पहचान!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।