KSBKBT 2 Spoiler 2 Feb : विरानी इंडस्ट्री पर मंडराया नीलामी का खतरा, तुलसी बनेगी मिहिर के लिए फरिश्ता

Summary :

KSBKBT 2 Spoiler 2 Feb: टीवी का सुपरहिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर अपने जबरदस्त ड्रामे की वजह से सुर्खियों में है। हर एपिसोड के साथ कहानी में नया ट्विस्ट आ रहा है, जिसे देखकर दर्शक भी हैरान हैं। KSBKBT 2 Spoiler 2 Feb : टीआरपी की रेस में शो मजबूत, फिर भी नंबर दो पर स्मृति ईरानी स्टारर इस शो को मेकर्स लगातार दिलचस्प बनाने की कोशिश कर रहे हैं। नए ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे के बावजूद, ताज़ा टीआरपी लिस्ट में शो को नागिन 7 से पीछे रहना पड़ा और यह दूसरे नंबर पर…

KSBKBT 2 Spoiler 2 Feb: टीवी का सुपरहिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर अपने जबरदस्त ड्रामे की वजह से सुर्खियों में है। हर एपिसोड के साथ कहानी में नया ट्विस्ट आ रहा है, जिसे देखकर दर्शक भी हैरान हैं।

KSBKBT 2 Spoiler 2 Feb : टीआरपी की रेस में शो मजबूत, फिर भी नंबर दो पर

KSBKBT 2 Upcoming Twist
KSBKBT 2 Upcoming Twist ( Source : Social Media )

स्मृति ईरानी स्टारर इस शो को मेकर्स लगातार दिलचस्प बनाने की कोशिश कर रहे हैं। नए ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे के बावजूद, ताज़ा टीआरपी लिस्ट में शो को नागिन 7 से पीछे रहना पड़ा और यह दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।

Tulsi Virani: तुलसी पर आया पूरी कहानी का बोझ

Tulsi Virani
Tulsi Virani ( Source : Social Media )

इन दिनों शो की पूरी जिम्मेदारी तुलसी के कंधों पर है। अब तक दर्शकों ने देखा कि तुलसी ने मेहनत करके अपने सारे ऑर्डर पूरे कर लिए हैं। लेकिन रणविजय उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है। वक्त रहते मिहिर को सच्चाई पता चल जाती है और वह अजय को सब बता देता है।

 KSBKBT 2 Upcoming Twist : बच गया तुलसी का बड़ा ऑर्डर

Big twist revealed
 KSBKBT 2 Upcoming Twist ( Source : Social Media )

रणविजय की चाल नाकाम हो जाती है और तुलसी की साड़ियां सुरक्षित कंपनी तक पहुंच जाती हैं। कंपनी तुलसी के काम से बेहद खुश होती है और उसे एक बड़ा ऑर्डर दे देती है। लेकिन परेशानी यहीं से शुरू होती है।

Smriti Irani TV show: फैक्ट्री और कारीगरों की कमी बनी मुश्किल

Smriti Irani TV show
Smriti Irani TV show ( Source : Social Media )

बड़े ऑर्डर को पूरा करने के लिए तुलसी को फैक्ट्री, गोदाम और कारीगरों की जरूरत होती है, जो उसके पास नहीं हैं। अजय उसे मिहिर की कंपनी इस्तेमाल करने की सलाह देता है, लेकिन तुलसी अपने स्वाभिमान के चलते मना कर देती है।

Ritik Virani: ऋतिक की परेशानी ने बदला तुलसी का फैसला

Ritik Virani
Ritik Virani ( Source : Social Media )

इसी बीच ऋतिक तुलसी के पास आता है और बताता है कि विरानी इंडस्ट्री नीलामी के कगार पर है। वह तुलसी से कहता है कि वही इस कंपनी को बचा सकती है। बेटे की परेशानी सुनकर तुलसी बड़ा फैसला लेने का मन बना लेती है।

Virani Industries Auction: विरानी इंडस्ट्री को बचाने उतरेगी तुलसी

Virani Industries Auction
Virani Industries Auction ( Source : Social Media )

तुलसी तय करती है कि वह अब विरानी इंडस्ट्री में ही काम करेगी और कंपनी को डूबने से बचाएगी। दूसरी ओर अजय मिहिर से कहता है कि वही तुलसी की मदद कर रहा है।

Mihir Tulsi Emotional Scene: मिहिर का बड़ा खुलासा

Mihir Tulsi Emotional Scene
Mihir Tulsi Emotional Scene ( Source : Social Media )

मिहिर अजय से कहता है कि फैक्ट्री को वह नहीं बल्कि तुलसी बचाएगी। वह साफ करता है कि तुलसी यह सब अपने लिए या उसके लिए नहीं, बल्कि अपने बेटे ऋतिक के भविष्य के लिए करेगी। मिहिर की यह बात सुनकर अजय पूरी तरह हैरान रह जाता है।

Read More: Anupama Spoiler 2 Feb 2026 : पराग की जिंदगी में आएगा बड़ा सहारा, कोठारी हाउस में होगी पैसों की बारिश, अनुपमा की राजनीति में एंट्री!

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।