Urfi Javed Religion Controversy: ‘बिग बॉस OTT’ से फेम पाने वाली फैशन आइकॉन उर्फी जावेद आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर विवाद में फंस जाती हैं. इन दिनों भी उनके साथ कुछ ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है. हालांकि, इस बार वजह उनका अतरंगी फैशन नहीं, बल्कि उनका धर्म इसकी वजह है. दरअसल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दावा किया है कि मुसलमानों ने उर्फी को इस्लाम से बाहर करने का फैसला किया है और उनका नाम बदलकर ‘गीता भारद्वाज’ रख दिया गया है. हालंकि इस दावे पर अब खुद उर्फी जावेद ने रिएक्शन दिया है.
Urfi Javed Religion Changed: कहां से भड़का विवाद?

उर्फी और उनके धर्म को लेकर ये पूरा विवाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी के एक वायरल वीडियो से शुरू हुआ. क्योंकि फैजान का ऐसा कहना है कि उर्फी न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मुसलमानों का नाम खराब किया है.
फैजान ने आरोप लगाया कि उर्फी खुद कहती हैं कि वो कुरान और इस्लाम को नहीं मानती हैं. तो फिर उन्हें इस धर्म के नाम की भी क्या जरूरत है, उनके बोल्ड फैशन सेंस और बेबाक बयानों की इस्लाम में कोई जगह नहीं है.
Urfi Javed Name Change: फैजान के दावे से मचा हड़कंप

फैजान ने दावा किया कि उन्होंने ‘ऑल इंडिया मुस्लिम कम्युनिटी’ के प्रमुख और मौलानाओं को एक लिखित पत्र दिया है. इस पत्र में उन्होंने मांग की कि उर्फी को आधिकारिक तौर पर इस्लाम से बेदखल कर दिया जाए. ये सारा मामला तब और भी ज्यादा गरमा गया, जब फैजान ने वीडियो में ऐलान कर दिया कि अब से उर्फी जावेद का मुस्लिम समुदाय से कोई लेना-देना नहीं है और उनका नया नाम अबसे ‘गीता भारद्वाज’ है. ऐसे में अब फैजान का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर एक अलग जंग छिड़ गई है.
Urfi Javed Religion Controversy: धर्म विवाद पर उर्फी का करारा जवाब

इसी विवादित दावे पर उर्फी ने अपना रिएक्शन देते हुए IANS से कहा कि, “मैंने खुद बहुत पहले ही धर्म (इस्लाम) छोड़ दिया था. अब ये लोग कौन सी नई बात बना रहे हैं? मैं किसी भी धर्म का पालन नहीं करती.” उर्फी ने अपनी पहचान पर कहा कि वो नास्तिक हैं, उनका किसी धर्म से कुछ लेना देना नही हैं. उनके लिए किसी भी समुदाय द्वारा उन्हें ‘बाहर निकालने’ की बात का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि वो खुद किसी भी धर्म से ताल्लुक नहीं रखतीं.
Urfi Javed Geeta Bhardwaj: नाम बदलने और बहिष्कार की खबरें झूठी

जब उर्फी से ‘गीता भारद्वाज’ नाम पर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि लोग अपनी तरफ से ही कहानियां और नाम गढ़ रहे हैं. उर्फी ने फैजान जैसे लोगों के दावों को ‘आधारहीन’ बताया. उन्होंने कहा कि वो इन बातों को गंभीरता से नहीं लेतीं और नाम बदलना तो दूर की बात है अगर किसी को उनके नाम से कोई दिक्कत है तो वो उनका नाम ले ही ना. सच ये है कि न तो उर्फी ने कोई नया नाम अपनाया है और ना ही वो किसी धार्मिक बहिष्कार से प्रभावित हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने खुद कहा है कि वो किसी भी धर्म के दायरे में नहीं आती.
Read More: Ram Charan बनें जुड़वा बच्चों के पिता, दादा चिरंजीवी ने पोस्ट शेयर कर खुशी की जाहिर


Download Android App
Download iOS App




