Ram Charan बनें जुड़वा बच्चों के पिता, दादा चिरंजीवी ने पोस्ट शेयर कर खुशी की जाहिर

Summary :

 Ram Charan Twins: साउथ फिल्मों में अपने एक्शन के जलवे बिखेरने वाले सुपरस्टार रामचरण दूसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी उपासना ने 31 जनवरी को हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है. इस खबर के सामने आते ही अब हर कोई कपल को सोशल मीडिया पर बधाई देता दिखाई दे रहा है. वहीं रामचरण के पिता चिरंजीवी ने इसकी जानकारी देते हुए अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि डिलीवरी के बाद बच्चे और मां दोनों स्वस्थ हैं. Ram Charan Family: कहां हुआ जुड़वा बच्चों का जन्म   View this post on Instagram   A…

 Ram Charan Twins: साउथ फिल्मों में अपने एक्शन के जलवे बिखेरने वाले सुपरस्टार रामचरण दूसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी उपासना ने 31 जनवरी को हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है. इस खबर के सामने आते ही अब हर कोई कपल को सोशल मीडिया पर बधाई देता दिखाई दे रहा है. वहीं रामचरण के पिता चिरंजीवी ने इसकी जानकारी देते हुए अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि डिलीवरी के बाद बच्चे और मां दोनों स्वस्थ हैं.

Ram Charan Family: कहां हुआ जुड़वा बच्चों का जन्म

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

गुड न्यूज मिलने के बाद रामचरण बेटी के साथ अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे. जहां मीडिया और फैंस की भीड़ के बीच एक्टर बेटी को गोद में लिए भीड़ से बचते नजर आए. रामचरण के पिता चिरंजीवी ने ऑफिशियल X अकाउंट पर फैंस को खुशखबरी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा था कि, बहुत खुशी और दिल से भरे आभार के साथ, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रामचरण और उपासना को जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है, एक बेटा और एक बेटी.

Chiranjeevi Grandfather: दादा चिरंजीवी ने खुशी जाहिर की

 Ram Charan Twins
Ram Charan Twins (Source: Social Media)

अपनी बात जारी रखते हुए चिरंजीवी ने लिखा, ‘दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं और ठीक हैं, दादा-दादी के रूप में इन नन्हे मेहमानों का अपने परिवार में स्वागत करना हमारे लिए शुद्ध आनंद और दिव्य आशीर्वाद का पल है. हम सभी की प्रार्थनाओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं- चिरंजीवी और सुरेखा.’

जानकारी के लिए आपको बता दें कि उपासना की डिलीवरी पहले 1 फरवरी को सुबह 9 बजे की जाने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों की वजह से उनकी डिलीवरी 31 जनवरी को अपोलो हॉस्पिटल में की गई और जिस हॉस्पिटल में उपासना की डिलीवरी हुई है, वो उसकी वाइस प्रेसिडेंट भी हैं. इससे पहले उपासना ने साल 2023 में एक बेटी को जन्म दिया था.

Upasana Konidela New Baby: उपासना की लव लाइफ

 Ram Charan Twins
Ram Charan Twins (Source: Social Media)

रामचरण ने साल 2012 में उपासना कोनिडेला से शादी की थी. उपासन, अपोलो चैरिटी वाइस प्रेसिडेंट और बी पॉजिटिव मैगजीन की चीफ एडिटर हैं, वो भारत के पहले कोर्पोरेट हॉस्पिटल अपोलो हॉस्पिटल के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी.रेड्डी की पोती हैं. राम चरण और उपासना 9वीं क्लास से साथ पढ़ाई की थी, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे. दोनों की सगाई दिसंबर 2011 में हुई और फिर 14 जून 2012 को दोनों ने हैदराबाद के टेंपल ट्रीज फार्म हाउस में शादी की.

 Ram Charan Twins: राम चरण का वर्कफ्रंट

 Ram Charan Twins
Ram Charan Twins (Source: Social Media)

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो राम चरण अपनी अगली बड़ी फिल्म पेड्डी की तैयारी कर रहे हैं. बुची बाबू सना द्वारा डायरेक्टेड और मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में जान्हवी कपूर फीमेल लीड में हैं और इसका म्यूजिक एआर रहमान ने कंपोज किया है. हालांकि यह फिल्म शुरू में इस साल मार्च में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन इसे कुछ कारणों की वजह से टाल दिया गया है.

Read More: Ram Charan के घर जल्द गूंजेंगी जुड़वा बच्चों की किलकारियां, चिरंजीवी भी है एक्साइटेड

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।