Ram Charan के घर जल्द गूंजेंगी जुड़वा बच्चों की किलकारियां, चिरंजीवी भी है एक्साइटेड

Summary :

Upasana Konidela Pregnant News: राम चरण और उपासना कामिनेनी एक बार फिर से अपने घर में नन्हें मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. लेकिन इस बार सिर्फ एक नहीं बल्कि दो-दो बच्चों की किलकारियां एक्टर के घर में गूंजने वाली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कपल 31 ​​जनवरी, 2026 को जुड़वां बच्चों का स्वागत कर सकते हैं. हालांकि, सही ड्यू डेट के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुआ है, लेकिन इस खबर ने पहले ही फैंस और शुभचिंतकों के बीच एक्साइटमेंट पैदा कर दी है. South Superstar Ram Charan News: दोबारा माता पिता बनेंगे राम…

Upasana Konidela Pregnant News: राम चरण और उपासना कामिनेनी एक बार फिर से अपने घर में नन्हें मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. लेकिन इस बार सिर्फ एक नहीं बल्कि दो-दो बच्चों की किलकारियां एक्टर के घर में गूंजने वाली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कपल 31 ​​जनवरी, 2026 को जुड़वां बच्चों का स्वागत कर सकते हैं. हालांकि, सही ड्यू डेट के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुआ है, लेकिन इस खबर ने पहले ही फैंस और शुभचिंतकों के बीच एक्साइटमेंट पैदा कर दी है.

South Superstar Ram Charan News: दोबारा माता पिता बनेंगे राम चरण और उपासना कामिनेनी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

यह स्टार कपल, जिन्होंने 2012 में शादी की थी, 20 जून, 2023 को अपनी बेटी क्लिन कारा कोनिडेला के जन्म के बाद पहली बार माता-पिता बने थे. फिर साल 2025 में 23 अक्टूबर को राम चरण और उपासना ने ऑफिशियली अनाउंस किया कि वे जुड़वां बच्चों की उम्मीद कर रहे हैं, जो कि उनके पारिवारिक जीवन में एक बार फिर से खुशियां लेकर आने वाले हैं.

Ram Charan Wife: चिरंजीवी भी है एक्साइटेड

Upasana Konidela Pregnant News
Upasana Konidela Pregnant News (Source: Social Media)

वहीं चिरंजीवी भी अपने जुड़वा पोते या पोती का स्वागत करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. चिरंजीवी ने पहले एक इवेंट में खुलासा किया था कि उन्होंने राम चरण से एक बेटा देने के लिए कहा था. हालांकि, चिरंजीवी के इस बयान पर उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था. इस बीच, उपासना के फिर से मां बनने की खबर ने फैंस को एक्साइटमेंट से भर दिया है.

Upasana Konidela Pregnant News: राम चरण जल्द करेंगे नए प्रोजेक्ट पर काम

Upasana Konidela Pregnant News
Upasana Konidela Pregnant News (Source: Social Media)

वहीं अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो राम चरण अपनी अगली बड़ी फिल्म पेड्डी की तैयारी कर रहे हैं. बुची बाबू सना द्वारा डायरेक्टेड और मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में जान्हवी कपूर फीमेल लीड में हैं और इसका म्यूजिक एआर रहमान ने कंपोज किया है. हालांकि यह फिल्म शुरू में इस साल मार्च में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन इसे कुछ कारणों की वजह से टाल दिया गया है. वहीं खबर ये भी है कि पेड्डी के बाद, डायरेक्टर सुकुमार के साथ राम चरण अपने अगले प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू करने वाले हैं.

Read More: Anupama को पछाड़कर आगे निकला Naagin 7, जानें टॉप-7 में किसने बनाई जगह

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।