Mardaani 3 Cast Fees: बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी मर्दानी में अब तक तीन फिल्में आईं – मर्दानी (2014), मर्दानी 2 (2019) और मर्दानी 3 (2026)। पहली फिल्म 21 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर करीब 59.55 करोड़ की कमाई की थी। दूसरी फिल्म मर्दानी 2 27 करोड़ के लग्ज़री बजट पर बनी और लगभग 67.12 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि मर्दानी 3 को लगभग 75 करोड़ के बड़े बजट में बनाया गया है – जो अभी तक की सबसे महँगी फिल्म साबित हुई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, “मर्दानी 3” में रानी मुखर्जी ने लगभग ₹7 करोड़ की फीस ली है, जो फिल्म में सबसे ज़्यादा है। रानी लंबे समय से इस फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा हैं और उनका किरदार शिवानी शिवाजी रॉय दर्शकों को खूब भाता है।
Mardaani 3 Cast Fees: मल्लिका प्रसाद – नया विलेन और फीस

फिल्म में मुख्य विलेन ‘अम्मा’ का किरदार निभा रही मल्लिका प्रसाद को इस भूमिका के लिए लगभग ₹40 लाख – ₹50 लाख तक फीस मिली है। यह रकम रानी से कम है, लेकिन नए चेहरे के लिए अच्छी मानी जा रही है।
Mardaani 3 : अन्य कलाकारों की फीस

जानकी बोडीवाला, जो फिल्म में पुलिस ऑफिसर के रूप में दिखती हैं, reportedly करीब ₹1 करोड़ फीस ले चुकी हैं। बाकी कलाकारों की फीस अलग-अलग बताई जा रही है, लेकिन इनमें सबसे बड़ा चेक रानी मुखर्जी का ही है।
Rani Mukerji Upcoming Film में क्या कहा जा रहा है बैनरों पर?

“मर्दानी 3” रिलीज़ से पहले से ही अपने किरदारों और कहानी की वजह से चर्चाओं में थी। रानी मुखर्जी की वापसी और फिल्म की सच्ची घटनाओं से इंस्पायर्ड कहानी दर्शकों को प्रभावित कर रही है।
“मर्दानी 3” न सिर्फ अपनी सस्पेंस भरी कहानी के लिए बल्कि कलाकारों की फीस और फिल्म से जुड़ी चर्चाओं के लिए भी सुर्खियों में है। रानी मुखर्जी ने इस बार भी अपने किरदार के लिए भारी फीस हासिल कर ली है, वहीं मल्लिका प्रसाद और जानकी बोडीवाला जैसे कलाकारों ने भी अपनी जगह बनाई है।
Mardaani 3 Bollywood News: बॉक्स ऑफिस की टक्कर

हाल ही में रिलीज़ हुई बॉर्डर 2 जैसी बड़ी फिल्मों के साथ मर्दानी 3 का सामना भी बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। वहीं मर्दानी 3 की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी रिलीज से पहले ही चर्चा में हैं।
Read More: Anupama को पछाड़कर आगे निकला Naagin 7, जानें टॉप-7 में किसने बनाई जगह


Download Android App
Download iOS App




