February में घूमने का है प्लान? सिर्फ ₹8,000 में घूमें Jaipur से लेकर Rishikesh तक, देखें पूरी Budget List

Summary :

Budget Winter Trips Under 10000: अगर आप भी फरवरी के महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो Valentines Day को सेलिब्रेट करने के लिए आप ऐसी जगहों पर घूम सकते हैं। जहां आपके बहुत ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होंगे और बजट के अनुसार, आप भारत की बेहरतीन जगहों को सेलेक्ट कर सकेंगे। अगर आप भी 10 हजार के अंदर ही किसी शानदार ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको Budget Friendly Trip in February के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप Valentines Day पर अपने पार्टनर के साथ भी जा सकते हैं।…

Budget Winter Trips Under 10000: अगर आप भी फरवरी के महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो Valentines Day को सेलिब्रेट करने के लिए आप ऐसी जगहों पर घूम सकते हैं। जहां आपके बहुत ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होंगे और बजट के अनुसार, आप भारत की बेहरतीन जगहों को सेलेक्ट कर सकेंगे। अगर आप भी 10 हजार के अंदर ही किसी शानदार ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको Budget Friendly Trip in February के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप Valentines Day पर अपने पार्टनर के साथ भी जा सकते हैं।

इस ट्रिप पर आपका बहुत अधिक खर्च नहीं होगा, लेकिन आपका सफर काफी यादगार रहेगा। आइए जानते हैं, कौन-कौन सी डेस्टिनेशन है, जहां आप आसानी से जा सकते हैं और आपका कुल खर्च कितना होगा।

1. जयपुर, राजस्थान

 winter budget trip in India
winter budget trip in India (Source: social media)

राजस्थान के जयपुर को लोग गुलाबी शहर के नाम से जानते हैं। इसकी खूबसूरती को देखने के बाद लोगों का वहां से आने का मन नहीं करता है। यहां का समृद्ध इतिहास, भव्य किले और रंगीन बाज़ार घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक मानी जाती है। जनवरी में सर्दियों का मौसम पैदल घूमने और दर्शनीय स्थलों को देखने के लिए एकदम सही है।

बजट

  • परिवहन – ट्रेन/बस – ₹1,000-1,500
  • रहना – बजट होटल/हॉस्टल ₹600-900/रात ₹1,200-1,800
  • भोजन – स्थानीय ढाबे/कैफे ₹300/दिन ₹900
  • दर्शनीय स्थल – आमेर किला, हवा महल और स्थानीय किले ₹300-₹600 –
  • कुल खर्च – ₹4,400-₹7,000

2. ऋषिकेश, उत्तराखंड

budget friendly trip in February
budget friendly trip in February (Source: social media)

उत्तराखंड में मौजूद ऋषिकेश को घूमने के लिए सबसे बेस्ट और खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है। गंगा के आध्यात्मिक तट, रोमांचक रिवर राफ्टिंग और सुंदर पुल लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। ऋषिकेश शांति और रोमांच पसंद करने वालों लिए बेस्ट जगह है।

बजट

  • परिवहन – ट्रेन (स्लीपर) या बस ₹1,000-1,500
  • रहना – बजट हॉस्टल/गेस्टहाउस ₹500-800/रात ₹1,000-1,600
  • भोजन – स्ट्रीट फूड/स्थानीय भोजनालय ₹300/दिन ₹900
  • गतिविधियां – गंगा आरती (निःशुल्क), लक्ष्मण/राम झूला (निःशुल्क), राफ्टिंग (वैकल्पिक) – लगभग ₹1,500
  • अनुमानित कुल खर्च – ₹4,000- 7,500

3. वाराणसी, उत्तर प्रदेश

budget trip for Febraury
budget trip for Febraury (Source: social media)

बनारस खुद में ही एक ऐतिहासिक जगह है जहां लोग शांति के लिए घूमने जाते हैं कहा जाता है कि जिस भी व्यक्ति को बनारस के मणिकर्णिका घाट पर जलाया जाता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है अगर आप बनारस घूमने जा रहे हैं तो गंगा में सूर्योदय के समय नौका विहार करके आपको अलग ही अनुभूति होगी। ऐतिहासिक घाट और वाराणसी की अनूठी आध्यात्मिक ऊर्जा आपको हमेशा याद रहेगी।

बजट

  • परिवहन – ट्रेन – ₹800-1,200
  • रहना – बजट गेस्टहाउस ₹400-700/रात → ₹800-1,400
  • भोजन – स्ट्रीट फूड – ₹250/दिन ₹750
  • अनुभव – नौका विहार – ₹500-1,500, मंदिर प्रवेश (न्यूनतम)
  • अनुमानित कुल खर्च – ₹3,700-₹8,000

4. अमृतसर, पंजाब

Budget Winter Trips Under 10000
Budget Winter Trips Under 10000 (Source: social media)

अगर आप भी इतिहास में रूचि रखते हैं और आपको भी नई चीज़ों को एक्स्प्लोर करने और खाने के शौक है, तो अमृतसर एक आदर्श स्थान है। यहां आध्यात्मिक शांति के साथ देशभक्ति का जोश भी मिलता है। खासकर किसी त्योहार के आसपास, जब वाघा बॉर्डर समारोह में और भी उत्साह भर जाता है।

बजट

  • परिवहन (ट्रेन स्लीपर/सीटर) – ₹1,000-₹1,500
  • ठहरना (बजट होटल/गेस्टहाउस) – ₹1,500-₹2,000 (₹750 × 2 रातें)
  • भोजन – ₹1,200 (₹400 प्रति दिन)
  • स्थानीय यात्रा और प्रवेश – वाघा बॉर्डर, जलियांवाला बाग और बाजारों में प्रवेश निःशुल्क है।
  • अनुमानित कुल खर्च – र3,700-₹7,000

Also Read: Vaishno Devi यात्रा का है प्लान? घर बैठे ऐसे करें Helicopter और Ropeway Booking, जानें जरूरी नियम

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।