Vaishno Devi यात्रा का है प्लान? घर बैठे ऐसे करें Helicopter और Ropeway Booking, जानें जरूरी नियम

Summary :

Vaishno Devi Registration and Booking: वैष्णो देवी घूमने के लिए हर मौसम परफेक्ट होता है, लेकिन गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही लोग घूमने का प्लान करते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो धार्मिक स्थलों पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप माता वैष्णो देवी कटरा जाना चाहते हैं, लेकिन रजिस्ट्रेशन को लेकर कन्फ्यूजन है, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको बताएंगे, Vaishno Devi Registration Kaise Kare यहां देखें पूरी जानकारी। Vaishno Devi Registration and Booking: 60 दिन पहले करें बैटरी कार की बुकिंग 5 साल तक के बच्‍चों के लिए यह सुविधा…

Vaishno Devi Registration and Booking: वैष्णो देवी घूमने के लिए हर मौसम परफेक्ट होता है, लेकिन गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही लोग घूमने का प्लान करते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो धार्मिक स्थलों पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप माता वैष्णो देवी कटरा जाना चाहते हैं, लेकिन रजिस्ट्रेशन को लेकर कन्फ्यूजन है, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको बताएंगे, Vaishno Devi Registration Kaise Kare यहां देखें पूरी जानकारी।

Vaishno Devi Registration and Booking: 60 दिन पहले करें बैटरी कार की बुकिंग

Vaishno Devi Registration and Booking
Vaishno Devi Registration and Booking Source: social media)

5 साल तक के बच्‍चों के लिए यह सुविधा फ्री है। आपको बता दें कि ये सुविधा यात्रा की शुरूआत में नहीं मिलती। Vaishno Devi Battery Car Booking आपको यात्रा की तारीख से ज्‍यादा से ज्‍यादा 60 दिन और कम से कम 4 दिन पहले करनी होगी। ऑनलाइन बुकिंग ठीक 60 दिन पहले सुबह 10 बजे तक खुलती है। बैटरी कार से पहुंचने में केवल 20 मिनट लगते हैं। ध्‍यान रखें कि ऑनलाइन बुक करने वालों को यह सुविधा पहले मिलती है। जब ये सीटें बच जाती है, तो अन्‍य लोगों को दी जाती हैं। इसलिए यात्रा का सीजन हो, तब खासतौर से आपको एडवांस बुकिंग करा लेनी चाहिए।

Vaishno Devi Helicopter Ticket Price: ऐसे ऑनलाइन बुक करें हेलिकॉप्‍टर

Vaishno Devi Helicopter Ticket Pric
Vaishno Devi Helicopter Ticket Price (Source: social media)

आप इसकी वेबसाइट पर न्‍यू डिवोटी साइन इन पर क्लिक कर यूजर नेम और पासवर्ड बनाएं। सभी लिंक बंद करें और फिर दोबारा वेबसाइट पेज को ओपन करें। अब अपने यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन करें। इसके बाद हेलीकॉप्टर सर्विस पर क्लिक करें। यात्रा की तिथि, रूट, यात्रियों की संख्‍या व समय सभी चीजों का चयन करें और यात्रियों से जुड़ी सभी जानकारी भरें। आखिरी में Payment Gateway पर क्लिक करें और टिकट के लिए पेमेंट करें। जिसके बाद आपको टिकट की रसीद मिल जाएगी।

  • कटरा से वैष्णो देवी हेलीकॉप्टर की यात्रा में एक तरफ का किराया प्रति व्‍यक्ति 1830 रूपए है।
  • कटरा से सांझी छत और फिर वहीं से वापस आने का किराया 3660 रूपए है।
  • हेलीकॉप्टर को कटरा से सांझी छत पहुंचने में कुल 8 मिनट लगते हैं।
  • दो साल से कम उम्र के बच्‍चे का कोई टिकट नहीं लगेगा।
  • हेलीपैड , उधमपुर रोड पर बस स्‍टैंड कटरा से 2 किमी की दूरी पर बना है।
  • जबकि सांझीछत स्थित हेलीपैड वैष्णो देवी भवन से 2.5 किमी की दूरी पर है।
  • प्रत्येक हेलीकॉप्टर में 5-6 यात्री आराम से बैठ सकते हैं।

Vaishno Devi Ropeway Booking: ऐसे करें रोपवे की बुकिंग

Vaishno Devi Ropeway Booking
Vaishno Devi Ropeway Booking (Source: social media)
  • वैष्णों देवी मंदिर से भैरवनाथ मंदिर के लिए आप रोपवे बुक कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपकी वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अकाउंट बनाना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको रोपवे सर्विस का ऑप्शन दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • रोपवे सर्विस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा। जिसमें आपका अपना नाम, एड्रेस और मोबाइल नंबर आदि भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको पेमेंट करना होगा और पेमेंट करने के फौरन बाद आपके मोबाइल नंबर पर या मेल पर ई-टिकट भेज दिया जाता है।
  • प्रति व्यक्ति वैष्णो मंदिर से भैरवनाथ मंदिर रोपवे का टिकट 100 रुपये होता है।
  • वहीं अगर आप ऑफलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं, तो आपको वैष्णों देवी मंदिर के पास स्थित रोपवे टिकट काउंटर पर जाकर टिकट बुक करवाना होगा।

Also Read: अभी से कर लें घूमने की प्लानिंग! साल 2026 में मिलने वाले हैं इतने ‘Long Weekends’, देखें पूरी List

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।