PM Kisan Yojana 22nd Kist Kab Ayegi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त का इंतज़ार कर रहे लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। सरकार अब इस योजना के तहत यूनिक फार्मर ID (Unique Farmer ID) को अनिवार्य करने जा रही है, जो किसानों की एक डिजिटल पहचान होगी। इस योजना की अब तक 21 किस्तें किसानों के खातों में भेजी जा चुकी हैं। ऐसे में अब सवाल ये है कि PM Kisan Yojana 22nd Installment कब आएगी, इसको लेकर भी संभावनाएं जताई जा रही हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार (Government of India) द्वारा शुरू की गई एक केंद्रीय योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस स्कीम के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की सहायता दी जाती है, यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है। हर किस्त में ₹2,000 की राशि किसानों के बैंक खाते में DBT के जरिए ट्रांसफर की जाती है।
PM Kisan Yojana 22nd Kist Kab Ayegi: कब जारी होगी 22वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जनवरी 2026 तक अभी जारी नहीं हुई है। संभावना है कि सरकार फरवरी 2026 में यह राशि जारी कर सकती है। किस्त का लाभ उठाने के लिए eKYC प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है, इसके बिना आपका भुगतान अटक सकता है।
क्या है Unique Farmer ID?
सरकार अब पीएम किसान योजना के अंतर्गत यूनिक फार्मर आईडी को आवश्यक बना रही है। यह आईडी किसानों के लिए एक डिजिटल पहचान पत्र की तरह काम करेगी। इस आईडी के माध्यम से किसानों को खाद और बीज पर मिलने वाली सब्सिडी सीधे और सटीक रूप से मिल सकेगी। साथ ही, फसल बीमा के दावों के निपटारे में आसानी होगी और हर सरकारी योजना के लिए बार-बार कागजी कार्यवाही की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Farmer ID हेतु आवश्यक दस्तावेज

डिजिटल फार्मर आईडी बनवाने के लिए आपके के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए-
- आधार कार्ड: यह आपके सक्रिय मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है।
- भूमि दस्तावेज: जमीन के कागजात जैसे खसरा/खतौनी की फोटोकॉपी।
- अन्य: राशन कार्ड या फैमिली आईडी।
Unique Farmer ID बनवाने की प्रक्रिया
फार्मर आईडी के लिए किसान अपने राज्य के AgriStack पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है-
- सबसे पहले आधार कार्ड के जरिए अपनी eKYC पूरी करें।
- इसके बाद अपनी कृषि भूमि और परिवार का विवरण दर्ज करें।
- सत्यापन के लिए विभाग आपके द्वारा दी गई जानकारी की जांच करेगा।
- विवरण सही पाए जाने पर विभाग द्वारा आपकी यूनिक फार्मर आईडी जनरेट कर दी जाएगी।
PM Kisan e-KYC कैसे करें?

- PM Kisan की वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Farmers Corner” में “eKYC” विकल्प चुनें।
- अपना आधार नंबर दर्ज करके Search पर क्लिक करें।
- यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है, तो प्राप्त OTP दर्ज कर eKYC पूरा करें।
- अगर मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, ऐसी स्थिति में आपको नजदीकी CSC (Common Service Center) पर जाना होगा, जहां बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (Biometric Verification) के माध्यम से आपकी eKYC पूरी की जाएगी।
PM Kisan Yojana: लाभार्थी स्टेटस कैसे देखें?
अगर आप पीएम-किसान योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि इस बार आपको आर्थिक लाभ मिलेगा या नहीं, तो इसके लिए आपको अपना लाभार्थी स्टेटस और Beneficiary List अवश्य जांचनी चाहिए। इसे देखने की प्रक्रिया इस प्रकार है:
- सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://pmkisan.gov.in
- वेबसाइट खुलने के बाद होमपेज पर मौजूद “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड और OTP दर्ज करें।
- इसके बाद आप अपनी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की स्थिति देख सकेंगे।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Helpline Number: पीएम-किसान योजना हेल्पलाइन नंबर

इस योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर 155261 और 011-24300606 हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय इन नंबरों पर कॉल करके योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
इसके साथ ही, आप आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर होमपेज पर उपलब्ध KISAN E-MITRA चैटबोट की मदद से भी अपनी queries का समाधान पा सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




