मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज यानी 14 अक्टूबर को ‘लाडली बहना योजना’ की 41वीं किस्त की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी है। इस योजना के तहत सरकार ने सिंगल क्लिक के माध्यम से कुल 1,875 करोड़ रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के अकाउंट में भेजी है। इसके तहत हर पात्र महिला के खाते में 1,500 रुपये की राशि पहुंचाई जाएगी। यह राशि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उमरिया जिले के गुरुवाही गांव में आयोजित एक राज्य-स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के जरिए ऑनलाइन ट्रांसफर की। आइए जानते हैं, कैसे चेक करें कि आपके अकाउंट में पैसे आए या नहीं।
कैसे चेक करें, पैसे आए या नहीं?
- लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद दूसरा पेज खुलेगा, वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरें।
- फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
- अब वेरीफाई बटन पर क्लिक करें।
- आपके सामने भुगतान की पूरी जानकारी आ जाएगी।
क्या है लाड़ली बहना योजना?
लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इसके तहत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को हर महीने डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक अकाउंट में 1,500 रूपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। इस योजना की घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 जनवरी 2023 को की थी और 5 मार्च 2023 को इसे लॉन्च किया गया था।
Also Read: दिवाली से पहले किसानों को मिलेंगे ₹5,000! कहीं आप तो नहीं हैं इस योजना के हकदार?


Download Android App
Download iOS App




