पिछले कई महीनों से, विपक्ष और CJP देश की राजनीति में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और वोट चोरी के आरोप को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच, BJP के भरोसेमंद नेता दिलीप कुमार जायसवाल ने आज बुधवार को एक अहम भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और CJP ने असल में यह मान लिया है कि मोदी सरकार फिर से सत्ता में आएगी और BJP 2029 में एक बार फिर 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगी। इस बयान से अब राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है।
2029 में एक बार फिर मोदी सरकार?
बता दें कि भाजपा नेता और सरकार में मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने फिर से मोदी जी की सरकार बनने का दावा किया है। जायसवाल ने कहा कि ये जो प्रोटेस्ट कर रहे हैं वे सभी राहुल गाँधी जितने चट्टे-बट्टे हैं। ये सभी विदेशी ताकत के इशारे पर चल रहे हैं। सत्ता की बेचैनी, विदेशी ताकत को इस देश में आने का मौका नहीं देगी और इसलिए इस आंदोलन से अब तो और पक्का हो गया कि 2029 लोकसभा चुनाव में 400 सीटें पार करने वाली स्थिति आएगी।
राहुल गांधी ने आज मीडिया के सामने लगाए बड़े आरोप
दूसरी तरफ, 14 अक्टूबर यानी आज कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पुलिस की कार्रवाई पर कई सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए छात्रों के साथ मारपीट की गई। केरल की छात्रा अथिरा का उदाहरण देते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि एक कान से उसकी सुनने की क्षमता चली गई है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर गलत व्यवहार का आरोप भी लगाया।


Download Android App
Download iOS App




