Mardaani 3 Box Office Collection Day 1: रानी मुखर्जी की मोस्ट पॉपुलर फिल्म ‘मर्दानी’ की फ्रैंचाइजी में अब एक नया पार्ट जुड़ चुका है. यश राज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस एक्शन-थ्रिलर में रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी आइकॉनिक भूमिका में नजर आ रही हैं. फियरलेस पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय. अब मर्दानी 3 में शिवानी रॉय एक महिला एंटागोनिस्ट ‘अम्मा’ से भिड़ने जा रही हैं, जो गरीब परिवार की लड़कियों को ड्रग्स देकर तस्करी करती है.
Mardaani 3 Box Office Collection: फिल्म में कौन निभा रहा है कैसा किरदार

मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोदीवाला, जीशु सेनगुप्ता, मिखाइल यावलकर, इंद्रनील भट्टाचार्य जैसे और कई शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं. साथ ही एक्ट्रेस मल्लिका प्रसाद भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं, उन्हें मेन विलेन अम्मा का रोल मिला हैं.
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा है अब तक मर्दानी का प्रदर्शन

मर्दानी फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2014 में मर्दानी से हुई थी, जिसमें शिवानी रॉय मानव तस्करी के खिलाफ लड़ती नजर आईं. फिल्म ने सामाजिक मुद्दों को बेबाकी से उठाया और रानी के दमदार परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई. फिल्म के इस पहले पार्ट ने 21 करोड़ के बजट में बनने के बाद टोटल 59.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं छह साल बाद 2019 में आई मर्दानी 2 ने कहानी को और गहराई दी और 27 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 67 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. लेकिन मर्दानी के इस तीसरे पार्ट का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है, ये हम आपको बताने वाले हैं.
Mardaani 3 Box Office Collection Day 1: एडवांस बुकिंग में कितना रहा कलेक्शन

अब तक मिली जानकारी के अनुसार मर्दानी 3 ने एडवांस बुकिंग में करीब 2 करोड़ की कमाई की है, लेकिन बॉर्डर 2 जैसी बड़ी रिलीज के बीच ओपनिंग थोड़ी धीमी रही है. फिर भी, रानी के 30 साल के करियर और फ्रैंचाइजी की पॉपुलैरिटी से फिल्म की कमाई में बढ़त होने की उम्मीद है.
Read More: Mardaani 3 की कहानी सुन रूंह कांप जाएगी आपकी, रानी मुखर्जी का किरदार कर देगा इमोशनल


Download Android App
Download iOS App




