UP में सियासी बवाल: योगी सरकार के मंत्री और BJP विधायक आपस में भिड़े, जमकर हुई धक्का-मुक्की; Viral हुआ वीडियो

Summary :

Swatantra Dev and Brijbhushan Rajput Clash: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यक्रम के दौरान जमकर बवाल हुआ। यह हंगामा तब हुआ जब बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत और उनके समर्थक जल आपूर्ति की समस्या को लेकर भड़क गए। चरखारी विधायक कई गांवों में पानी नहीं पहुंचने और पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने से काफी समय से नाराज थे। Swatantra Dev Singh: मंत्री और विधायक के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की आज मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के महोबा पहुंचते ही विधायक और उनके समर्थकों का गुस्सा सामने आ गया। इस…

Swatantra Dev and Brijbhushan Rajput Clash: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यक्रम के दौरान जमकर बवाल हुआ। यह हंगामा तब हुआ जब बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत और उनके समर्थक जल आपूर्ति की समस्या को लेकर भड़क गए। चरखारी विधायक कई गांवों में पानी नहीं पहुंचने और पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने से काफी समय से नाराज थे।

Swatantra Dev Singh: मंत्री और विधायक के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की

Swatantra Dev and Brijbhushan Rajput Clash
Swatantra Dev Singh (Image- Social Media)

आज मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के महोबा पहुंचते ही विधायक और उनके समर्थकों का गुस्सा सामने आ गया। इस दौरान मंत्री और विधायक के समर्थकों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई, जिससे मौके पर नारेबाजी शुरू हो गई।

विवाद बढ़ने पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विधायक को साथ लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे, जहां ग्राम प्रधानों के साथ बैठक हुई। विधायक ने आरोप लगाया कि कई गांवों में गंभीर जल संकट है और खराब सड़कों से लोग परेशान हैं। इस पूरे मामले से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।

Uttar Pradesh News: राजनीतिक माहौल गरमाया

Swatantra Dev and Brijbhushan Rajput Clash
Uttar Pradesh News (Image- Social Media)

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को महोबा में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के काफिले को बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत और करीब 100 ग्राम प्रधानों ने रास्ते में रोक लिया। विधायक ने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की खराब हालत और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर विरोध जताया।

इस दौरान विधायक के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रामश्री महाविद्यालय के पास हुई इस तीखी बहस ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।

यह भी पढ़ें: ‘किस बात का हिंदू, गाय मांस बेचकर राम राज्य बनाने चले, 40 दिन का समय देता हूं…’, गुस्से में अविमुक्तेश्वरानंद ने CM Yogi को दी खुली चेतावनी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।