The Kerala story 2 Teaser out: बॉलीवुड के चर्चित निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की मोस्ट अवेटेड फिल्म The Kerala Story 2: Goes Beyond का 2 मिनट 6 सेकेंड का टीज़र 30 जनवरी 2026 को रिलीज़ कर दिया गया है। इस टीज़र में तीन युवतियों की कहानी दिखाई गई है, जिनकी जिंदगी अचानक बदल जाती है जब वे प्यार के जाले में फंसती हैं और उनके साथ एक बड़ा धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) का एजेंडा जुड़ जाता है।
Kerala Story 2 Teaser Out: दर्द से लड़ाई तक का सफर

टीज़र में लड़कियों की कहानी सिर्फ पीड़ित बनने तक सीमित नहीं है। जैसे‑जैसे कहानी आगे बढ़ती है, लड़कियाँ अपने हक़ और पहचान के लिए संघर्ष करने का फैसला करती हैं। टीज़र का सबसे जोरदार और यादगार हिस्सा है उनका नारा: “अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!” यह नारा पूरी फिल्म की थीम को बयान करता है और दर्शकों के बीच गहरी छाप छोड़ता है। “अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!” -जो फिल्म की थीम को पूरी तरह बयान करता है।
The Kerala Story sequel: फिल्म में नया कलाकार वर्ग

फिल्म में इस बार बड़ी बड़ी हीरोइनों की जगह फ़्रेश चेहरों को मौका मिला है, ताकि कहानी को सच्चाई के करीब महसूस कराया जा सके।
The Kerala story 2 का ऐलान

फिल्म 27 फरवरी 2026 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। यह तारीख फैंस के लिए एक हौसला बढ़ाने वाली खबर है क्योंकि टीज़र ने पहले ही दर्शकों में उत्सुकता और रोमांच पैदा कर दिया है। फिल्म के पब्लिसिटी में भी नई कलाकारों की भागीदारी को प्रमुख रखा गया है, जिससे यह साबित होता है कि यह कहानी फिल्म की हर किरदार के अनुभव और संघर्ष पर केंद्रित है।
इसके अलावा, निर्माता ने संकेत दिया है कि फिल्म के साथ एक स्ट्रांग संदेश भी जुड़ा है, जो युवा दर्शकों को साहस और आत्म-विश्वास देने का काम करेगा। दर्शक टीज़र देखकर ही फिल्म की थीम और इमोशनल यात्रा का अंदाजा लगा सकते हैं।
Read More: EXCLUSIVE: मर्दानी 3 में इस एक्ट्रेस ने वसूली 7 करोड़ की भारी-भरकम फीस, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप..


Download Android App
Download iOS App




