Mardaani 3 की कहानी सुन रूंह कांप जाएगी आपकी, रानी मुखर्जी का किरदार कर देगा इमोशनल

Summary :

Mardaani 3 Movie Review in Hindi: बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेरने वाली एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में एक अलग तरह का बज़ बना हुआ था और हर कोई फिल्म का इंतजार काफी लंबे समय से कर रहा था. Film: मर्दानी 3 Director: अभिराज मीनावाला Starcast: रानी मुखर्जी, जानकी बोदीवाला, जीशु सेनगुप्ता, मिखाइल यावलकर, इंद्रनील भट्टाचार्य Runtime: 2 घंटा 9 मिनट लेकिन फिल्म के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर अब अलग सी चर्चा शुरू हो गई है. खासकर एक्स (ट्विटर) पर ‘मर्दानी…

Mardaani 3 Movie Review in Hindi: बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेरने वाली एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में एक अलग तरह का बज़ बना हुआ था और हर कोई फिल्म का इंतजार काफी लंबे समय से कर रहा था.

  • Film: मर्दानी 3
  • Director: अभिराज मीनावाला
  • Starcast: रानी मुखर्जी, जानकी बोदीवाला, जीशु सेनगुप्ता, मिखाइल यावलकर, इंद्रनील भट्टाचार्य
  • Runtime: 2 घंटा 9 मिनट
Mardaani 3 Movie Review in Hindi
Mardaani 3 Movie Review in Hindi (Source: Social Media)

लेकिन फिल्म के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर अब अलग सी चर्चा शुरू हो गई है. खासकर एक्स (ट्विटर) पर ‘मर्दानी 3’ ट्रेंड करने लगी है. सुबह के शोज से ही दर्शक थिएटर पहुंचने लगे हैं और फिल्म देखने के बाद तो हर कोई अपनी राय खुलकर शेयर कर रहा है. सोसळ मीडिया पर वैसे तो ज्यादातर रिएक्शन पॉजिटिव नजर आ रहे हैं, लेकिन असल में फिल्म कैसी है ये आपको हम अब बताने वाले है.

Mardaani 3 Movie Rating: क्या है फिल्म की कहानी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तभी से हर किसी की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई थी. क्योंकि ट्रेलर देखने के बाद ये साफ हो गया था कि इस बार कहानी पहले से और भी ज्यादा सस्पेंसफुल और अलग होने वाली है. इस बार फिल्म की कहानी समाज की एक काली और बेरहम सच्चाई को सामने लाने का काम करेगी, जो चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर बेस्ड है. यही वजह है कि रिलीज के दिन ही लोग इसे देखने पहुंच गए है. खास तौर पर रानी मुखर्जी को दमदार पुलिस ऑफिसर के अंदाज में चाइल्ड ट्रैफिकिंग करने वालों को मजा चखाते देखना कई लोगों को पसंद आ रहा है.

Mardaani 3 Public Review: लोगों को कैसी लगी रानी मुखर्जी की फिल्म?

Mardaani 3 Movie Review in Hindi
Mardaani 3 Movie Review in Hindi (Source: Social Media)

‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोदीवाला, जीशु सेनगुप्ता, मिखाइल यावलकर, इंद्रनील भट्टाचार्य जैसे और कई शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं. साथ ही एक्ट्रेस मल्लिका प्रसाद भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं, उन्हें मेन विलेन अम्मा का रोल मिला हैं. फिल्म रिलीज होते ही एक्स पर यूजर्स ने रिव्यू देना भी शुरू कर दिया है. वहीं कई लोगों ने फिल्म की कहानी की तारीफ की है, तो कई रानी मुखर्जी की एक्टिंग से काफी इम्प्रेस दिखे.

Mardaani 3 Movie Analysis: फिल्म में क्या है खास

Mardaani 3 Movie Review in Hindi
Mardaani 3 Movie Review in Hindi (Source: Social Media)

वहीं कई यूजर का कहना है कि, ‘ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने वाली है’. ऐसे कई रिव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक यूजर ने बताया कि ‘मर्दानी 3’ सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि एक जरूरी सामाजिक मुद्दे को भी उठाती है. फिल्म में ट्रैफिकिंग की गहराई से जांच दिखाई गई है. वहीं रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस को लेकर तो कई लोगों ने ये कहा है कि वो बेहद ही शानदार परफॉर्मर हैं. इसके साथ ही विजय वर्मा के किरदार ने भी लोगों का ध्यान खींचा है. कई लोग उन्हें इस साल का सबसे खतरनाक विलेन बता रहे हैं.

Mardaani 3 Movie Review in Hindi: बॉक्स ऑफिस पर होगी फिल्म की बॉर्डर 2 से भिड़ंत

Mardaani 3 Movie Review in Hindi
Mardaani 3 Movie Review in Hindi (Source: Social Media)

फिल्म में डार्क वेब की सच्चाई को जिस तरह से दर्शाया गया है, वो बेहद ही काबिले तारीफ है. हालांकि फिल्म थोड़ी ब्रूटल है लेकिन समाज की सच्चाई भी लोगों के सामने लाना जरूरी है. इतनी ही नहीं, इस फिल्म की कमाई को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ ने एडवांस बुकिंग से ही करीब 1.16 करोड़ की कमाई कर ली है और माना जा रहा है कि पहले दिन फिल्म 3 से 4 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती है. लेकिन इसकी कमाई में आने वाले समय में गिरावट भी आ सकती है, क्योंकि सनी देओल की बॉर्डर 2 इसको बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देती दिखाई देने वाली है.

Read More: Border 2 धीमी कमाई के बावजूद बनी इस साल की सबसे सक्सेसफुल फिल्म, जानें वर्ल्डवाइड कितना हुआ कलेक्शन

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।