महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर देश ने किया नमन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि PM Modi बोले- बापू के आदर्श विकसित भारत की नींव

Summary :

Mahatma Gandhi death anniversary: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि पूज्य बापू के आदर्श विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि गांधीजी का स्वदेशी पर जोर और अहिंसा का मार्ग आज भी देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने की प्रेरणा देता है। पीएम मोदी ने अहिंसा को मानवता की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि यह बिना हथियार के दुनिया को बदलने की क्षमता रखती है। PM Modi Tributes to Mahatma…

Mahatma Gandhi death anniversary: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि पूज्य बापू के आदर्श विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि गांधीजी का स्वदेशी पर जोर और अहिंसा का मार्ग आज भी देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने की प्रेरणा देता है। पीएम मोदी ने अहिंसा को मानवता की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि यह बिना हथियार के दुनिया को बदलने की क्षमता रखती है।

PM Modi Tributes to Mahatma Gandhi: राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किया गांधीजी के विचारों का स्मरण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बापू के सत्यनिष्ठ आचरण, अहिंसा और मानवता के प्रति करुणा को विश्व को आलोकित करने वाला बताया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि गांधीजी का जीवन सत्य, अहिंसा और एकता के संदेश के जरिए लोककल्याण का अनुकरणीय अध्याय है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी महात्मा गांधी के विचारों को लोकतंत्र, शांति और समरसता की आत्मा बताया।

Martyr’s Day 2026: अमित शाह और अन्य नेताओं ने बताया गांधी विचारों को प्रेरणास्रोत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि गांधीजी ने भाषा, क्षेत्र और जाति में बंटे देश को एकजुट कर आजादी के आंदोलन को व्यापक बनाया। उन्होंने स्वदेशी, स्वाधीनता और स्वच्छता के विचारों को गौरवशाली भारत की नींव बताया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी कहा कि बापू की शिक्षाएं मानवता को सदैव राह दिखाती रहेंगी।

Congress Tributes to Mahatma Gandhi: कांग्रेस नेताओं ने कहा-गांधी भारत की आत्मा में अमर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी राष्ट्रपिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं, जिसे मिटाया नहीं जा सकता। उन्होंने सत्य और अहिंसा को सत्ता और हिंसा से बड़ी शक्ति बताया। प्रियंका गांधी ने गांधीजी के कथन को साझा करते हुए कहा कि सच्चा लोकतंत्र तभी संभव है जब हर व्यक्ति का जीवन सुरक्षित और स्वतंत्र हो।

Mahatma Gandhi death anniversary: 30 जनवरी 1948 काला दिन

बता दें कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि हर वर्ष 30 जनवरी को मनाई जाती है। इस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी जाती है, जिन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को आज़ादी दिलाई। 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली में उनकी हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरा देश शोक में डूब गया। गांधीजी का जीवन सादगी, त्याग और मानवता की सेवा का प्रतीक था। उनका मानना था कि हिंसा से नहीं, बल्कि प्रेम और सत्य से ही दुनिया बदली जा सकती है। आज भी उनके विचार हमें शांति, एकता और नैतिक मूल्यों की सीख देते हैं।

Mahatma Gandhi को बापू क्यों कहा जाता है?

महात्मा गांधी को “बापू” इसलिए कहा जाता है क्योंकि वे पूरे देश के लिए पिता समान थे। उन्होंने लोगों को सही राह दिखाई, अन्याय के खिलाफ खड़ा होना सिखाया और प्रेम, सत्य व अहिंसा के माध्यम से समाज को जोड़ने का काम किया।

गांधी ने आज़ादी के लिए कितने आंदोलन किए?

महात्मा गांधी ने भारत की आज़ादी के लिए प्रमुख रूप से पाँच बड़े आंदोलन किए—चंपारण आंदोलन, खेड़ा आंदोलन, असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन।

ALSO READ: तेल कंपनियों का आज बड़ा फैसला! कच्चे तेल की तेजी से बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? देखें 30 जनवरी के रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।