Border 2 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड में अपने ढाई किलो के हाथ का जलवा दिखाने वाले एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी मल्टीस्टारर फिल्म ‘Border 2’ को लेकर चर्चाओं में है. इन दिनों सिनेमाघरों में उनकी ये फिल्म धमाल मचाती दिखाई दे रही है. इसके अलावा, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धुआंधार कमाई कर रही है.
आपको बता दें कि इस फिल्म को रिलीज हुए आज 7 दिन पूरे हो गए हैं और फिल्म की कमाई का ग्राफ इन दिनों में काफी बार ऊपर नीचे हुआ है. लेकिन फिर भी इसने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और साल 2026 में ऐसा करने वाली ये पहली फिल्म बन गई है. तो चलिए जानते है फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.
Border 2 Box office collection: ‘Border 2’ के 7वें दिन की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म ‘Border 2’ ने 7वें दिन 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये फिल्म का अब तक का सबसे कम कलेक्शन है. लेकिन इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 224.25 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं 7वें दिन की कमाई के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ तक पहुंच गया है.
Box Office Collection: ‘Border 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म ‘Border 2’ ने भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी अपनी कमाई के झंडे गाड़े हैं. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 224.25 करोड़ रुपये कमाने वाली ‘Border 2’ ने वर्ल्डवाइड 308.5 करोड़ तक का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ‘Border 2’ साल 2026 की पहली 300 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है और इस साल रिलीज हुई हर एक फिल्म इसके आस पास भी नहीं है.
Border 2 Box Office Collection Day 7: टूटा इन दो बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि फिल्म ‘Border 2’ ने साल 2026 में रिलीज हुई दो बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसमें पहली फिल्म प्रभास की ‘The Raja Saab’ है और दूसरी फिल्म चिरंजीवी की ‘Mana Shankara Vara prasad Garu’ है. फिल्म ‘The Raja Saab’ ने वर्ल्डवाइड 207.15 करोड़ और चिरंजीवी की ‘Mana ShankaraVaraprasad Garu’ ने वर्ल्डवाइड 280 करोड़ की कमाई की है. ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि आने वाले समय में ये फिल्म और कितने रिकॉर्ड्स तोड़ती है.
Read More: Border 2 ने महज 6 दिन में तोड़े 8 बड़े रिकॉर्ड्स, बनी साल 2026 की पहली रिकॉर्ड ब्रेकिंग फिल्म


Download Android App
Download iOS App




