अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर के इलाज में PGIMER की बड़ी उपलब्धि, पहली रीनल डेनरवेशन प्रक्रिया सफल

Summary :

PGIMER Renal Denervation: पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर के इलाज में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। PGIMER के एडवांस्ड कार्डियोलॉजी सेंटर में पहली बार रीनल डेनरवेशन (Renal Denervation – RDN) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। यह प्रक्रिया प्रोफेसर डॉ. सौरभ मेहरोत्रा द्वारा, कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं प्रमुख डॉ. यश पॉल शर्मा की देखरेख में की गई। Renal Denervation Procedure India: लंबे समय से दवाओं पर बेअसर था मरीज़ यह प्रक्रिया 48 वर्षीय एक ऐसे मरीज़ पर की गई, जो लंबे समय से अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर से…

PGIMER Renal Denervation: पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर के इलाज में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। PGIMER के एडवांस्ड कार्डियोलॉजी सेंटर में पहली बार रीनल डेनरवेशन (Renal Denervation – RDN) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। यह प्रक्रिया प्रोफेसर डॉ. सौरभ मेहरोत्रा द्वारा, कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं प्रमुख डॉ. यश पॉल शर्मा की देखरेख में की गई।

Renal Denervation Procedure India: लंबे समय से दवाओं पर बेअसर था मरीज़

यह प्रक्रिया 48 वर्षीय एक ऐसे मरीज़ पर की गई, जो लंबे समय से अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित था। मरीज़ को कई तरह की एंटीहाइपरटेंसिव दवाएं दी गईं और लगभग दो सप्ताह तक कड़ी मेडिकल निगरानी में रखा गया, लेकिन इसके बावजूद उसका ब्लड प्रेशर नियंत्रित नहीं हो सका। मरीज़ की कम उम्र और दवाओं पर खराब प्रतिक्रिया को देखते हुए विशेषज्ञों की टीम ने वैकल्पिक उपचार के रूप में रीनल डेनरवेशन प्रक्रिया करने का निर्णय लिया।

Hypertension Treatment Innovation: क्या है रीनल डेनरवेशन प्रक्रिया

Dr Sourabh Mahrotra, professor department of cardiology with his team at the Advanced Cardiac Centre, PGIMER Chandigarh
Dr Sourabh Mahrotra, professor department of cardiology with his team at the Advanced Cardiac Centre, PGIMER Chandigarh

रीनल डेनरवेशन, जिसे सिम्प्लिसिटी™ ब्लड प्रेशर प्रक्रिया के नाम से भी जाना जाता है, एक मिनिमली इनवेसिव कैथेटर-आधारित तकनीक है। इस प्रक्रिया में रीनल धमनियों के आसपास मौजूद उन अत्यधिक सक्रिय नसों को टारगेट किया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। इसमें किसी स्थायी इम्प्लांट की आवश्यकता नहीं होती और नियंत्रित रेडियोफ्रीक्वेंसी ऊर्जा के जरिए नसों की गतिविधि को कम किया जाता है।

PGIMER Chandigarh Cardiology: मरीज़ की हालत स्थिर, ब्लड प्रेशर में सुधार (PGIMER Renal Denervation)

Dr Sourabh Mahrotra professor, department of cardiology, PGIMER Chandigarh
Dr Sourabh Mahrotra professor, department of cardiology, PGIMER Chandigarh

यह प्रक्रिया बिना किसी जटिलता के सफलतापूर्वक पूरी की गई। फिलहाल मरीज़ क्लिनिकली स्थिर है और उसकी स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। लगातार मेडिकल निगरानी में उसके ब्लड प्रेशर में सुधार देखा गया है। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. सौरभ मेहरोत्रा ने कहा कि रीनल डेनरवेशन उन मरीज़ों के लिए एक आशाजनक और सुरक्षित विकल्प है, जिनका ब्लड प्रेशर सर्वोत्तम मेडिकल इलाज के बावजूद नियंत्रित नहीं हो पाता, विशेष रूप से कम उम्र के मरीज़ों में, जिनमें भविष्य में कार्डियोवैस्कुलर जटिलताओं का जोखिम अधिक होता है।

ALSO READ: तेल कंपनियों का आज बड़ा फैसला! कच्चे तेल की तेजी से बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? देखें 30 जनवरी के रेट

Pankhil Verma