Stock Market Today 30 Jan: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच लाल निशान में खुला। सुबह 9:19 बजे सेंसेक्स 444 अंक या 0.54 प्रतिशत गिरकर 82,100 पर और निफ्टी 157 अंक या 0.62 प्रतिशत कमजोर होकर 25,261 पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में मेटल और कमोडिटी शेयरों में बिकवाली ने सभी प्रमुख सूचकांकों को दबाया।
Stock Market Today : सेक्टरल प्रदर्शन
शुरुआती कारोबार में मेटल और कमोडिटीज इंडेक्स सबसे बड़े नुकसान में रहे। इसके अलावा आईटी, मीडिया, एनर्जी, पीएसई, रियल्टी, पीएसयू बैंक और डिफेंस सेक्टर भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। केवल हेल्थकेयर, फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर हरे निशान में नजर आए। सेंसेक्स में मारुति सुजुकी, इंडिगो, टाइटन, आईटीसी और सन फार्म गेनर्स थे, जबकि टाटा स्टील, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक लूजर्स रहे।
Top Gainers and Top Losers: मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव
लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 579.75 अंक या 0.99 प्रतिशत गिरकर 57,961.25 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 182.70 अंक या 1.09 प्रतिशत कमजोरी के साथ 16,642.30 पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर भी बिकवाली का दबाव था। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और बैंकॉक लाल निशान में रहे, जबकि सोल और जकार्ता हरे निशान में थे।
Indian Stock Market: कच्चा तेल और कीमती धातु में नरमी (Stock Market Today 30 Jan)
सोने और चांदी में भी गिरावट देखी गई। खबर लिखे जाने तक सोना 1.99 प्रतिशत कमजोर होकर 5,250 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.50 प्रतिशत गिरकर 110 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। वहीं, कच्चे तेल में भी नरमी रही। डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.71 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 64.31 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 1.60 प्रतिशत गिरकर 68.51 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें: सपाट खुले भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स फिसला 400 अंक, Nifty 25,200 से नीचे


























