Border 2 Records Break: सनी देओल की सबसे ज्यादा चर्चा में रही फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में धमाल मचाया हुआ है. 6 दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, ये फिल्म 23 जनवरी, 2026 को रिलीज हुई थी, जो कि 1997 में आई जे.पी. दत्ता की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का ऑफिशियल सीक्वल है.
वहीं फिल्म का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है, जिसे जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है. रिपब्लिक डे के वीक में इस फिल्म को रिलीज करने की वजह से इसे जबरदस्त ओपनिंग मिली है. इतना ही नहीं फिल्म की कमाई भी लगातार बेहतर तरीके से आगे बढ़ती जा रही है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने कौन कौन से रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं.
Records Broken by Border 2: सनी देओल की वापसी ने फिल्म को बना दिया खास

‘बॉर्डर 2’ में जो सबसे बहतरीन बात थी वो ये है कि इसमें सनी देओल के साथ आज की यंग जनरेशन के एक्टर्स भी स्टारकास्ट में शामिल है. इस फिल्म में एक बार फिर सनी देओल फौज की वर्दी में वहीं पुराना अंदाज लेकर आए हैं, जिन्होंने 1997 में भी अपने किरदार से जबरदस्त छाप छोड़ी थी. पार्ट 2 में उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के अलावा सपोर्टिंग रोल में मोना सिंह, सोनम बाजवा, अनन्या सिंह और मेधा राणा ने भी अपने अभिनय से फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं.
Border 2 Records Break: 6 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही फिल्म

1997 में आई ‘बॉर्डर’ की तरह ही इस फिल्म की कहानी भी 1971 के भारत‑पाक युद्ध पर आधारित है, जिसको मॉर्डन अंदाज और तकनीक के तौर पर दर्शकों के सामने पेश किया गया है और यही चीज लोगों को पसंद भी आ रही है. इस बार फिल्म में सिर्फ इंडियन आर्मी ही नहीं, बल्कि इंडियन एयर फोर्ट और नेवी का जॉइंट ऑपरेशन दिखाया गया है. फिल्म में सनी देओल एक सीनियर ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो कि जवान सैनिकों को ट्रेनिंग देकर उन्हें देश के लिए तैयार कर रहे हैं.
Dhurandhar Record Break: 6 दिनों में ‘बॉर्डर 2’ ने तोड़े 8 बड़े रिकॉर्ड

वहीं, अगर इस फिल्म की कमाई के बारे में बात करें तो पहले दिन 30 करोड़ की दमदार ओपनिंग से अपनी शुरुआत करने वाली ‘बॉर्डर 2’ ने सिर्फ 6 दिनों में भारत में लगभग 213 करोड़ (नेट) का कलेक्शन किया है. वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई 290-295 करोड़ तक पहुंच गई है और कल तो ये फिल्म 300 करोड़ के पार पहंच जाएगी.
इस फिल्म ने 6 दिनों में साल 2026 की सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया है. इसके अलावा ये रिपब्लिक डे पर एक दिन में 59 करोड़ की कमाई करके सबसे बड़े हाईलाइट्स में शामिल रही. कमाल की बात तो ये है कि रिलीज के सिर्फ 6 दिनों में ही ‘बॉर्डर 2’ ने 8 बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए. ऐसा भी बताया गया है कि इस फिल्म ने ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के पहले 4 दिन की कमाई के रिकॉर्ड को भी तोड़ा है.
अगर बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, छठे दिन फिल्म ने 13 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ ये सनी देओल के करियर की सबसे तेज 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई. इस फिल्म का बजट 200-275 करोड़ के बीच बताया जा रहा है और उसे अब ये वर्ल्डवाइड कलेक्शन के तौर पर पार कर चुकी है.
यानि कि अब जो भी फिल्म की कमाई होगी वो इसके नेट प्रॉफिट में गिना जाएगा. वहीं आपको बता दें कि फिल्म ने 213 करोड़ भारत नेट कमाकर 2026 की सबसे तेजी से 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली है. ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि आने वाले समय में ये और कितने रिकॉर्ड तोड़ती है.
Read More: Maniesh Paul ने शादी की सालगिराह पर पत्नी के लिए लिखा स्पेशल नोट, एक्टर का प्यार देख इमोशनल हुए फैंस


Download Android App
Download iOS App




