Delhi 6 Year Gangrape Case: दिल्ली में एक 6 साल की बच्ची, जिस उम्र में बच्चे सही-गलत की समझ सीख रहे होते हैं, जिस उम्र में उन्हें खेलने और खाने में ज़्यादा दिलचस्पी होती है, वह एक भयानक जुर्म का शिकार हुई है। एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने न सिर्फ देश की राजधानी को चौंका दिया है, बल्कि पूरे समाज को अंदर तक हिला दिया है।
18 जनवरी को, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के भजनपुरा में, शाम 7 बजे, 10, 13 और 14 साल के तीन नाबालिग लड़कों ने 6 साल की बच्ची का गैंगरेप किया। इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोगों को बहुत परेशान कर दिया है। सवाल यह उठता है कि इतनी कम उम्र में इन बच्चों में ऐसा घिनौना काम करने की हिम्मत और इच्छा कहां से आई? क्या यह सही परवरिश की कमी के कारण हुआ, या सोशल मीडिया भी इसका एक बड़ा कारण है?
Delhi girl raped by minors: क्या है पूरा मामला?
बता दें कि दिल्ली के भजनपुरा में 6 साल की बच्ची के साथ हुई घटना ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। केवल छह साल की मासूम, जिसकी आंखों में दुनिया के सपने थे, अब दर्द और डर की छाया में जी रही है। यह घटना हमारे समाज के उस अंधेरे पहलू की याद दिलाती है, जिसे अक्सर हम अनदेखा करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 10, 13 और 14 साल के नाबालिग लड़कों ने 6 साल की लड़की के साथ बारी-बारी से गलत काम किया, जिससे उसके अंदरूनी अंगों से खून बहने लगा। लड़की की हालत देखकर सब हैरान और सहम गए। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि बच्ची “बेहोश थी, बहुत खून बह रहा था, हाथ बंधे और मुंह पर टेप था।” यह सब सुनते ही किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लड़की की हालत अभी स्थिर बनी हुई है।
Crime News: मां का दर्द और समाज पर उठता सवाल
लेकिन इस कहानी का सबसे दुखद पहलू बच्ची की मां का दर्द है। अपने बच्चे की तकलीफ़ देखकर मां का दर्द शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने मीडिया को बताया कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि कोई उनके मासूम बच्चे के साथ ऐसा कर सकता है। उनके शब्दों में इतना दर्द और बेबसी थी कि उन्हें सुनकर किसी का भी दिल टूट जाएगा। हालांकि, सवाल सिर्फ़ यह नहीं है कि मां बहुत ज़्यादा दर्द में है क्योंकि उसके बच्चे के साथ गलत हुआ; असली सवाल यह है कि इन छोटे बच्चों को इतना घिनौना काम करने का आइडिया कहां से आया?
Delhi Crime News: अपराध से बड़ा सवाल: क्या हमारे बच्चे सच में सुरक्षित हैं?
यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं है: यह हमारे समाज की विफलता भी है। सवाल उठता है- हमारे चारों ओर बच्चे सुरक्षित क्यों नहीं हैं? क्या स्कूल, मोहल्ला घर बच्चों के लिए सुरक्षित जगहें नहीं हैं? क्या हम बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं या सिर्फ कागजी कार्रताई में उलझे राहते हैं?
पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी बेहोश थी और उसका बहुत खून बह रहा था। शुरुआत में बच्ची सच नहीं बता पाई, लेकिन बाद में उसने कहा कि पड़ोसी 13 साल का लड़का और उसके दो दोस्त उसे बहला-फुसला कर ले गए और पास की खाली दो मंजिला इमारत में उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के हाथ बंधे हुए और मुंह पर पट्टी लगी थी।
पेरेंटिंग में कमी!
कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि नाबालिग अपराधों में वृद्धि सिर्फ कानून की कमी या पुलिस की बेपरवाही का परिणाम नहीं है। यह हमारे सामाजिक ढांचे, मानसिक स्वास्थ्य, अभिभावक की जागरूकता और बच्चों के साथ बातचीत की कमी का भी एक रिजल्ट है। यदि हम बच्चों को सही शिक्षा, मार्गदर्शन और प्रेम नहीं देंगे, तो ऐसी घटनाओं का खतरा बढ़ता जाएगा। इस घटना ने हमें यह भी सोचने पर मजबूर किया कि मासूमों की सुरक्षा सिर्फ कानून बनाने भर से नहीं होगी। समाज की हर परत-अभिभावक, शिक्षक, पड़ोसी को सचेत होना होगा। बच्चों को अपने अधिकारों, अपने शरीर और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना पड़ेगा।
Delhi 6 Year Gangrape Case: दो आरोपी पकड़े गए, तीसरे की तलाश जारी
बता दें कि दिल्ली में इस घटना ने पूरे शहर को हिला दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है, जो इस मामले में संदिग्ध हैं। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी हो गई है। तीसरा नाबालिग अभी भी फरार है, और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




























