Bihar Madhepura Gangrape: बिहार के मधेपुरा ज़िले में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, वह और रोशन कुमार करीब एक साल से रिलेशनशिप में थे और शादी करना चाहते थे। फिर रोशन ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को दूसरे शहर बुलाया और कथित तौर पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता की हालत गंभीर है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Madhepura Girl Gangrape: क्या है पूरा मामला?
बताते चले कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है, जबकि अन्य चार आरोपियों की तलाश के लिए जगह-जगह छापेमारी चल रही है। पीड़िता की स्थिति नाजुक है, इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं खबर है कि पीड़िता का पिछले करीब एक साल से 23 वर्षीय रौशन कुमार के साथ प्रेम संबंध था।
24 जनवरी को आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती को बांसबिट्टी इलाके में बुलाया। आरोप है कि वहां रौशन के चार दोस्त भी पहले से मौजूद थे। इसके बाद युवती को एक कमरे में ले जाया गया, जहां पहले रौशन ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके चारों दोस्तों ने बारी-बारी से उसकी इज्जत लूटी।
Bihar Crime News: जान से मारने की धमकी भी दी
पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद सभी आरोपी उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना से मानसिक रूप से टूट चुकी पीड़िता ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। 25 जनवरी की शाम वह सिंहेश्वर मंदिर परिसर में बेहोशी की हालत में पाई गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे तुरंत सिंहेश्वर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। होश में आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
Student Gang Raped Madhepura: पुलिस कार्रवाई शुरू (Bihar Madhepura Gangrape)
इस मामले को गंभीरता से देखते हुए पुलिस कार्रवाई शुरू है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। बाकी आरोपियों की खोजबीन जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पीड़िता के ही गांव का रहने वाला है। आरोपी रिश्तें में पीड़िता का दूर का चाचा लगता है। इस मामले में जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दिलासा दिलाया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त क़ानूनी कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग बना काल! शाहजहांपुर में पत्नी ने पति की गला रेत कर की हत्या, खून से लथपथ मिला शव


























