Actor Mayur Patel: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक्टर मयूर पटेल इन दिनों अपनी किसी फिल्म नहीं बल्कि एक गंभीर विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। बेंगलुरु में नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए उन्होंने सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
Actor Mayur Patel: बेंगलुरु की सड़क पर मची अफरा-तफरी

यह घटना बेंगलुरु के ओल्ड एयरपोर्ट रोड इलाके की बताई जा रही है। चश्मदीद गवाह के मुताबिक, मयूर पटेल की SUV तेज रफ्तार में थी और उन्होंने एक के बाद एक कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग काफी गुस्से में नजर आए।
Mayur Patel drunk driving : मेडिकल जांच में हुआ नशे की पुष्टि

घटना की सूचना मिलते ही होयसला पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और मयूर पटेल को हिरासत में ले लिया गया। मेडिकल जांच में सामने आया कि उनके ब्लड में अल्कोहल की मात्रा कानूनी सीमा से ज्यादा थी, जिससे ड्रंक एंड ड्राइव की पुष्टि हो गई।
Bengaluru Road Accident: ‘जितना खर्च होगा, मैं भर दूंगा’- वीडियो वायरल

हादसे के बाद एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मयूर पटेल कथित तौर पर लोगों से कहते नजर आ रहे हैं कि “चाहे जितना खर्च हो, मैं सब ठीक करवा दूंगा।” हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
Actor Arrested by Police: बिना इंश्योरेंस निकली एक्टर की कार

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि हादसे के वक्त मयूर पटेल की कार का इंश्योरेंस वैध नहीं था। इसके बाद पुलिस ने उनकी SUV को जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Mayur Patel drunk-driving incident : पुलिस हिरासत में एक्टर, जांच जारी

फिलहाल मयूर पटेल पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर ड्रिंक एंड ड्राइव जैसे गंभीर अपराध पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Drunk Driving Viral Video: सवाल वही – स्टारडम या कानून?

यह मामला साबित करता है कि चाहे कोई आम इंसान हो या फिल्मी सितारा, कानून सबके लिए बराबर है। नशे में गाड़ी चलाना न सिर्फ खुद की बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा है।
Read More: दिल्ली हाई कोर्ट से Sameer Wankhede को मिला 1 बड़ा झटका, ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’…..


Download Android App
Download iOS App




