दिल्ली हाई कोर्ट से Sameer Wankhede को मिला 1 बड़ा झटका, ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ केस में Aryan Khan को राहत

Summary :

The Bads of Bollywood Case : शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर बड़ा कानूनी विवाद सामने आया था। इस सीरीज को लेकर NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े ने मानहानि का केस दायर किया था। The Bads of Bollywood Case : दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज किया मानहानि का मुकदमा गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने समीर वानखेड़े की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और केस को खारिज कर दिया। कोर्ट के इस फैसले से आर्यन खान, शाहरुख खान, गौरी खान, नेटफ्लिक्स इंडिया और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट को…

The Bads of Bollywood Case : शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर बड़ा कानूनी विवाद सामने आया था। इस सीरीज को लेकर NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े ने मानहानि का केस दायर किया था।

The Bads of Bollywood Case : दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज किया मानहानि का मुकदमा

The Bads of Bollywood Case
The Bads of Bollywood Case ( Source : Social Media )

गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने समीर वानखेड़े की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और केस को खारिज कर दिया। कोर्ट के इस फैसले से आर्यन खान, शाहरुख खान, गौरी खान, नेटफ्लिक्स इंडिया और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट को बड़ी राहत मिली है।

Sameer Wankhede News: किस सीन को लेकर था विवाद

Sameer Wankhede News
Sameer Wankhede News ( Source : Social Media )

समीर वानखेड़े ने सीरीज के एक सीन पर आपत्ति जताई थी। इस सीन में एक नारकोटिक्स ऑफिसर एक डीजे के पास जाता है और स्टार किड को अपने साथ ले जाता है। वानखेड़े का दावा था कि यह सीन उनके 2021 के आर्यन खान ड्रग्स केस से इंस्पायर्ड है और इससे उनकी छवि खराब हुई है।

Aryan khan 2021 का क्रूज ड्रग्स केस फिर चर्चा में

Aryan Khan 2021
Aryan Khan 2021 ( Source : Social Media )

गौरतलब है कि अक्टूबर 2021 में समीर वानखेड़े ने क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में आर्यन खान को ड्रग्स केस में क्लीन चिट मिल गई थी।

Delhi High Court: याचिका में क्या लिखा गया था?

Delhi High Court
Delhi High Court ( Source : Social Media )

याचिका में कहा गया था कि सीरीज में ऐसे अश्लील इशारों का इस्तेमाल किया गया है जो राष्ट्रीय सम्मान का अपमान कर सकते हैं। इसके अलावा यह भी कहा गया कि कंटेंट सूचना टेक्नोलॉजी एक्ट तथा भारतीय दंड कोड के कई प्रावधानों का उल्लंघन करता है।

Read More: ‘Kohra 2’ में 1 ऐसा मर्डर केस, जो पुलिस और परिवार दोनों को हिला देगा…..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।