Arijit Singh ने हर किस्म के आशिक के लिए बनाए हैं ये टॉप-10 गानें, लिस्ट देख इमोशनल हो जाएंगे आप

Summary :

Top-10 Arijit Singh Songs: बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज से जान डाल देने वाले पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह इन दिनों चर्चाओं का विषय बने हुए हैं. क्योंकि 27 जनवरी को उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें सिंगर ने बताया था कि वो अब फिल्मों के लिए गाना नहीं गाएंगे. हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि वो म्यूजिक बनाना नहीं छोड़ेंगे. ऐसे में कई लोगों के दिल टूटे और कई लोगों ने तो उनसे वापस आने की गुहार भी की, लेकिन सिंगर के फिल्मों में वापसी का चांस बेहद ही कम लग रहा है. Best Of Arijit Singh Songs…

Top-10 Arijit Singh Songs: बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज से जान डाल देने वाले पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह इन दिनों चर्चाओं का विषय बने हुए हैं. क्योंकि 27 जनवरी को उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें सिंगर ने बताया था कि वो अब फिल्मों के लिए गाना नहीं गाएंगे. हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि वो म्यूजिक बनाना नहीं छोड़ेंगे. ऐसे में कई लोगों के दिल टूटे और कई लोगों ने तो उनसे वापस आने की गुहार भी की, लेकिन सिंगर के फिल्मों में वापसी का चांस बेहद ही कम लग रहा है.

Best Of Arijit Singh Songs List: अरिजीत सिंह के बेहतरीन गानों की लिस्ट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अरिजीत सिंह ने ‘तुम ही हो’, ‘चन्ना मेरेया’ और ‘अगर तुम साथ हो’ जैसे कई मशहूर गानों को अमर बना दिया है. इसी वजह से उनके ज्यादातार गानें को एवरग्रीन माना जाता है. तो चलिए आज हम आपको बतातें है अरिजीत सिंह के वो टॉप 10 गानें, जिन्हें कितनी ही बार क्यों ना सुन लो, पर मन नहीं भरता.

Top-10 Arijit Singh Songs: अरिजीत सिंह के एवरग्रीन गानें

1. TUM HI HO

Top-10 Arijit Singh Songs
Top-10 Arijit Singh Songs (Source: Social Media)

आशिकी 2 फिल्म का गाना ‘तुम ही हो’ अरिजीत के स्टारडम की शुरूआत वाला गाना था. इस गाने के बाद ही उनको एक अलग पहचान मिली, उनके चाहने वालों की लिस्ट में भी ये टॉप पर शामिल रहता है. इस गाने के बाद ही अरिजीत ने आसमान की ऊंचाईयों को छुआ था और आपको बता दें कि हर एक लवर का ये फेवरेट सॉन्ग भी माना जाता है.

2. Channa Mereya

Top-10 Arijit Singh Songs
Top-10 Arijit Singh Songs (Source: Social Media)

करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का चन्ना मेरेया गाना दिल टूटे एक तरफा आशिक के लिए एकदम परफेक्ट गाना है. रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा पर फिल्माया गया ये गाना आज भी जब बजता है, तो कोई भी आम इंसान खुद को एक तरफा आशिक ही समझने लगता है. ये दुखभरा लव ट्रैक साल 2016 में रिलीज हुआ था.

3. Kabira

Top-10 Arijit Singh Songs
Top-10 Arijit Singh Songs (Source: Social Media)

अरिजीत सिंह के सैड सॉन्ग्स की बात हो और उसमें कबीरा गाना ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता. कबीरा गाना उन गानों में से एक है, जो बिछड़ने की आह को बेहद गंभीरता के साथ दर्शाता है. ये जवानी है दीवानी है फिल्म का ये गाना रणबीर कपूर और दीपिका पादगुकोण पर फिल्माया गया है.

4. Chahun Mai Ya Naa

Top-10 Arijit Singh Songs
Top-10 Arijit Singh Songs (Source: Social Media)

आशिकी 2 का गाना चाहूं मैं या ना उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है, जिनके दिल में किसी के लिए फीलिंग्स होती है पर वो ये बोल नहीं पाते. आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया ये गाना आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में वन ऑफ द मोस्ट पॉपुलर लव सॉन्ग्स में से एक है.

5.Khairiyat Pucho

Top-10 Arijit Singh Songs
Top-10 Arijit Singh Songs (Source: Social Media)

सुशांत सिंह राजपूत की साल 2019 में आई फिल्म छिछोरे के इस गाने को आज भी पसंद किया जाता है और ये गाना अरिजीत का यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गानों में से एक है, क्योंकि इसे लगभग 1.2 बिलियन व्यूज मिले हैं. जब कोई आशिक किसी से प्यार करता है पर बताने से डरता है, क्योंकि उसे ये लगता है कि प्यार का इजहार करते हुए कही उसकी दोस्ती ना टूट जाए. तब ये गाना ऐसे आशिकों के लिए एकदम परफैक्ट माना जाता है.

6. Bekhayali

Top-10 Arijit Singh Songs
Top-10 Arijit Singh Songs (Source: Social Media)

फिल्म कबीर सिंह का ये गाना उन आशिकों के लिए है, जिनका ब्रेकअप हुआ है और वो अपनी एक्स को नहीं भूल पा रहे हैं. ऐसे आशिक इस गानें को एक बार जरूर सुने, क्योंकि इस गानें को सुनते है आपको वो नोस्टेलजिया भी हिट होगा जिसे आप कही ना कही भूल गए होंगे. शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया ये गाना अरिजीत सिंह ने गाया है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है.

7. Tujhe Kitna Chahne Lage Hum

Top-10 Arijit Singh Songs
Top-10 Arijit Singh Songs (Source: Social Media)

ये गाना भी कबीर सिंह फिल्म का है. जिसमें अरिजीत सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से चार चांद लगा दिए हैं. ये गाना खास तौर पर उन आशिकों को जरूर सुनना चाहिए जो किसी के प्यार में है पर उसे वो हासिल नहीं कर पा रहे हैं.

8. Aaj Se Teri Galiyan

Top-10 Arijit Singh Songs
Top-10 Arijit Singh Songs (Source: Social Media)

पैडमैन फिल्म का ये गाना आज भी शादियों में खूब सुना जाता है. 2018 में आई फिल्म पैडमैन का ये गाना राधिका आप्टे और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया है, जिसमें एक सच्चे प्यार में पड़े आशिक अपनी महबूबा के लिए क्या-क्या कर जाते हैं, इसकी झलक दिखाई गयी है.

9.Phir Bhi Tumko Chahunga

Top-10 Arijit Singh Songs
Top-10 Arijit Singh Songs (Source: Social Media)

साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के इस गाने को लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं. क्योंकि इस गानें में जो रिजेक्ट होने के बाद एक तरफा मोहब्बत चलती है, उसको बेहद ही बेबाकी के साथ दिखाया गया है.

10. Agar Tum Sath Ho

Top-10 Arijit Singh Songs
Top-10 Arijit Singh Songs (Source: Social Media)

तमाशा फिल्म का ये गाना दिल के टूटे लोगों के लिए परफेक्ट है. खास तौर पर उन लोगों के लिए जो कि एक दूसरे से नफरत करते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर एक-दूसरे के लिए प्यार भी उतना ही करते है. इस गाने के साथ फैंस ने एक अलग सा जुड़ाव महसूस किया था.

Read More: John Abraham का नया अवतार देख फैंस हुए शॉक, जानें क्या है लोगों की राय

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।