John Abraham का नया अवतार देख फैंस हुए शॉक, जानें क्या है लोगों की राय

Summary :

John Abraham Viral New Look: बॉलीवुड फिल्मों में अपने पॉवरफुल मसल्स का जलवा दिखाने वाले एक्टर जॉन अब्राहम हमेशा अपनी फिटनेस से फैंस का दिल जीतते आए हैं. एक्टर की बॉडी के लाखों लोग दिवाने हैं. लेकिन इस बार जॉन अपनी बॉडी की वजह से नहीं बल्कि अपने लुक्स की वजह से चर्चाओं में हैं. दरअसल हाल ही में एक्टर का नया लुक सामने आया है जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है. फैंस को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि ये जॉन हैं. John Abraham Viral Photos: वायरल फोटो पर मचा बवाल हाल ही में कुछ फोटोज तेजी…

John Abraham Viral New Look: बॉलीवुड फिल्मों में अपने पॉवरफुल मसल्स का जलवा दिखाने वाले एक्टर जॉन अब्राहम हमेशा अपनी फिटनेस से फैंस का दिल जीतते आए हैं. एक्टर की बॉडी के लाखों लोग दिवाने हैं. लेकिन इस बार जॉन अपनी बॉडी की वजह से नहीं बल्कि अपने लुक्स की वजह से चर्चाओं में हैं. दरअसल हाल ही में एक्टर का नया लुक सामने आया है जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है. फैंस को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि ये जॉन हैं.

John Abraham Viral Photos: वायरल फोटो पर मचा बवाल

John Abraham Viral New Look
John Abraham Viral New Look (Source: Social Media)

हाल ही में कुछ फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें जॉन का क्लीन शेव लुक नजर आ रहा है, वहीं कुछ लोग उन्हें ऐसा देखकर ये समझ नही पा रहे है कि आखिर जॉन को क्या हो गया है. कई लोग जॉन के इस लुक को बेहतर बता रहे है, तो कई लोग कह रहे है कि उनका बियर्ड लुक ही बेहतरीन था. ये चर्चा तब शुरू हुई जब जॉन की उनकी टीम के साथ कुछ फोटोज वायरल हुईं. जैसे ही ये फोटोज सामने आई हैं वैसे ही हर किसी का ध्यान उनके लुक की ओर चला गया.

Fans React To John Abraham: क्लीन शेव लुक पर क्या बोले लोग?

John Abraham Viral New Look
John Abraham Viral New Look (Source: Social Media)

जो फोटोज वायरल हुई हैं उनमें जॉन को बिना बियर्ड के देखा जा सकता है. साथ ही उन्होंने कैजुएल ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है और टीम के साथ फोटो में वो स्माइल करते नजर आ रहे हैं. उनके क्लीन शेव फेस के साथ सॉन्ट एंड पेपर हेयर लुक देखने को मिल रहा है. इस फोटो को देखकर अब लोग ये कह रहे हैं कि लगता है कि उन्होंने वजन कम किया है और वजन कम होने की वजह से उनका चेहरा पतला लग रहा है और झुर्रियां ज्यादा दिख रही हैं.

John Abraham Viral New Look: जॉन के आने वाले प्रोजक्ट्स

John Abraham Viral New Look
John Abraham Viral New Look (Source: Social Media)

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन आखिरी बार फिल्म तरहान में नजर आए थे. ये फिल्म बीते साल रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ मानुषी छिल्लर अहम किरदार निभाती नजर आईं थीं. उन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में अपनी आने वाली डॉक्यूमेंट्री का टीजर रिवील किया है. हालांकि इसके अलावा जॉन के किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कोई खास खबर सामने नहीं आई है.

Read More: Dhurandhar की प्रोमोशन के दौरान चावुंडी दैव का मजाक उड़ाकर बुरे फंसे Ranveer Singh, ‘हम्ज़ा’ पर दर्ज हुई FIR

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।