Ranveer Singh FIR: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को उनके चुलबुले अंदाज और बेबाक की वजह से जाना जाता है. खास तौर पर उनके अंदर का बचपना अक्सर उनके फैंस को पसंद आता है, लेकिन इस बार उनके बचपने की वजह से कुछ ऐसा हुआ है जिसके कारण एक्टर को कोर्ट का समना करना पड़ गया है.
Ranveer Singh Kantara Mimicry: रणवीर सिंह ने की ‘कांतारा’ के दैव की नकल

दरअसल फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज के दौरान रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो में रणवीर, फिल्म ‘कांतारा’ के दैव की नकल करते नजर आए थे. उस वक्त उनके सामने ऋषभ शेट्टी भी मौजूद थे और उन्होंने रणवीर को ऐसा करने से मना भी किया, लेकिन रणवीर सिंह नहीं रुके. ऐसे में अब वीडियो के वायरल होने के बाद अब रणवीर को क्रटिसिज्म का सामना करना पड़ रहा है.
वीडियो के वायरल होने के बाद रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए माफी भी मांगी थी. इसके बाद उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज हुई, जिसमें वे हमजा के किरदार में नजर आए. फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया और दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी उनकी तारीफ की. ऐसे में फिल्म में उनके किरदार की तारीफ के बाद ऐसा लग रहा था कि ये मालला अब धीरे-धीरे ठंडा पड़ रहा है, लेकिन फिर अचानक से ये विवाद दोबारा सुर्खियों में आ गया है, जिसकी वजह से एक्टर की परेशानी भी बढ़ गई है.
Ranveer Singh Chavundi Daiv backlash: रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज हुई FIR

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. उन पर हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और कोस्टल कर्नाटक की चावुंडी दैव परंपरा का अपमान करने का आरोप लगाया गया है. ये मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 299 और 302 के तहत दर्ज किया गया है. शिकायत बेंगलुरु के वकील प्रशांत मेथल ने कराई है, ये कथित घटना 28 नवंबर, 2025 को गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ‘IFFI’ के समापन समारोह के दौरान हुई थी.
Ranveer Singh FIR: पिछले साल खड़ा हुआ था ये बखेड़ा

शिकायत करने वालो का ये कहना है कि रणवीर सिंह ने मंच पर उनके दैव को लेकर ऐसी एक्टिंग की, जिससे दैव परंपरा से जुड़े पूजनीय तत्वों का अपमान हुआ है. आरोप है कि इस दौरान उन्होंने कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं थी. शिकायत में बताया गया है कि 2 दिसंबर, 2025 को बेंगलुरु स्थित कर्नाटक स्टेट बिलियर्ड्स एसोसिएशन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस इवेंट का वीडियो देखा गया था, जिसके बाद से ये सारा बखेड़ा खड़ा हो गया.
Ranveer Singh Chavundi Daiv backlash: कांतारा दैव की नकल उतारा पड़ा भारी

एक्टर पर ये आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पंजुर्ली और गुलिगा दैव से जुड़े भावों की नकल भद्दे और मजाकिया अंदाज में की, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं. इसके अलावा, शिकायत में ये भी दावा किया गया है कि रणवीर सिंह ने पवित्र चावुंडी दैव को ‘फीमेल घोस्ट’ कहा. शिकायतकर्ता के मुताबिक, चावुंडी दैवा कर्नाटक के तटीय इलाकों में दिव्य स्त्री शक्ति का प्रतीक मानी जाती हैं और भक्त उन्हें संरक्षक देवता के रूप में पूजते हैं. ऐसे में रणवीर का देवता को भूत के रूप में बताना बेहद ही गलत बयानबाजी है.
Ranveer Singh Kantara Mimicry: 8 अप्रैल को होगी सुनवाई

ये मामला अब बेंगलुरु की फर्स्ट एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में भेजा गया है, जहां 8 अप्रैल को सुनवाई होगी. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या रणवीर सिंह पर हुई इस एफआईआर का असर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ पर पड़ता है या नहीं.


Download Android App
Download iOS App




