Farhan Akhtar Upcoming Film: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं. बीते दिनों वो अपनी फिल्म धुरंधर को लेकर तो चर्चा में तो थे ही, लेकिन कांतारा कंट्रोवर्सी में भी उनको फंसते हुए देखा गया था. लेकिन अब वो डॉन 3 को लेकर चर्चा में हैं.
दरअसल फिल्म डॉन 3 से रणवीर सिंह का लुक सामने आया था, जिसके बाद हर कोई रणवीर को बधाई देता दिखाई दिया. मगर अब जो खबर सामने आ रही है, उसमें ये बताया जा रहा है कि एक्टर ने फिल्म को छोड़ दिया है, वो इस फिल्म का हिस्सा अब नहीं रहेंगे. जिसकी वजह से अब फरहान अख्तर की परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि इस रोल के लिए अब उन्हें किसी और को ढूंढना होगा.
Jee Le Zara: रणवीर के बाद अब किसे कास्ट करेंगे फरहान अख्तर

ऐसे में फरहान ने फिल्म को ठंडे बस्ते में डालकर अपने बड़े प्रोजेक्ट जी ले जरा पर काम करने का फैसला लिया है. फरहान अख्तर ने आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ जी ले जरा की अनाउंसमेंट की थी. मगर फिर कुछ चीजों की वजह से फरहान ने इसे होल्ड पर डाल दिया था. लेकिन अब हाल ही में आई खबरों के अनुसार फरहान ने इस फिल्म के नए डेवलपमेंट पर काम शुरू कर दिया है.
Ranveer Singh Don 3: डॉन 3 की कास्टिंग मुश्किल

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फरहान को लगता है कि डॉन की कास्टिंग काफी मुश्किल है. तो वो इस किरदार के लिए श्योर होना चाहते हैं और ये लंबा प्रोसेस है. फरहान अब एक बार फिर कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा से जी ले जरा के लिए कनेक्ट कर रहे हैं, ताकि प्रोजेक्ट को फाइनल कर सकें. जी ले जरा के इस लेटेस्ट अपडेट के बाद अब फैंस भी ये जानने को एक्साइटेड हो गए हैं कि आखिर कब तक इस फिल्म पर काम शुरू होगा.
Farhan Akhtar Upcoming Film: कब शुरू होगी जी ले जरा फिल्म की शूटिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो जी ले जरा की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है. जहां एक तरफ तीनों एक्ट्रेस को साथ में देखने का फैंस इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं फरहान के लिए डेट्स और शूटिंग में मुश्किल हो रही है. ऐसे में अगर फरहान तीनों एक्ट्रेसेस से डेट लेने में कामयाब हो जाते है, तो ऐसा माना जा रहा है कि 2026 के सेकंड हाफ में फिल्म पर काम शुरू हो सकता है.


Download Android App
Download iOS App




