Sophie Rain Net Worth: पॉपुलर अमेरिकन ONLYFANS क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सोफी रेन आए दिन अपने कंटेंट की वजह से चर्चाओं में रहती हैं. लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह बेहद ही चौंकाने वाली है. क्योंकि इन्फ्लुएंसर ने ये खुलासा किया है कि उन्होंने ONLYFANS प्लेटफॉर्म से 101 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है और ऑनलाइन लोगों को कोई शक ना हो इसलिए उन्होंने अपनी इनकम का एक सबूत भी शेयर किया है.
रेन ने X और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने Only Fans डैशबोर्ड को रिफ्रेश करते हुए हाल ही में की गई कमाई दिखाई और स्क्रीन रिकॉर्डिंग में अब तक की उनकी टोटल कमाई 101,209,778.70 डॉलर देखी गई.
Sophie Rain Earnings From Only Fans: सोफी ने दिया अपनी कमाई का सबूत
View this post on Instagram
वीडियो बनाते हुए सोफी ने कहा कि ये वीडियो उन ऑनलाइन शक करने वाले लोगों के लिए है जिन्होंने उनकी कमाई के दावों का सबूत मांगा था और उन पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा कि, “इस विषय पर ये मेरा आखिरी वीडियो है, मैं अपनी कमाई के बारे में झूठ नहीं बोल रही हूं और मैं आप लोगों को यहीं, अभी दिखा दूंगी.” उन्होंने आगे कहा कि, “मैं अपनी कमाई के बारे में कभी झूठ नहीं बोलूंगी। मेरे पास झूठ बोलने का कोई कारण नहीं है.”
Sophie Rain Lifestyle: सोफी ने क्रिएटर्स को क्या कहा

हालांकि आपको हम ये बता दें कि प्लेटफ़ॉर्म पर ज़्यादातर क्रिएटर्स के लिए ये करना आसान नहीं है और अगर आप इस खबर को सुनने के बाद ये सोच रहे हैं कि आप भी ONLYFANS पर अकाउंट बनाकर रातोंरात करोड़पति बन जाएंगे. तो ऐसा नहीं होगा, क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर भी फैंस बनाने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ती है और एक आम क्रिएटर महीने में लगभग इस प्लेटफॉर्म से 150 डॉलर तक ही कमा पाता है,” सोफी ने अपनी बात जारी रखते हुए लिखा.

2024 के अंत में, रेन ने एक साल में 43 मिलियन डॉलर से ज़्यादा की कमाई का खुलासा किया था, जो उस समय एनबीए स्टार जेसन टैटम जैसे कुछ पेशेवर एथलीटों के साल भर की कमाई से भी ज़्यादा थी. प्राइवेट जेट और लग्जरी कारों पर बेहिसाब खर्च करने के बावजूद, रेन कथित तौर पर अपनी कमाई का 70% एक फंड में निवेश करती हैं और अपनी शुरुआती इनकम का कुछ हिस्सा अपने पिता का कर्ज चुकाने में इस्तेमाल करती हैं.
Sophie Rain Net Worth: सोफी रेन की पर्सनल लाइफ

सोफी रेन 21 साल की अमेरिकी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो OnlyFans पर अपने कंटेट क्रिएशन के लिए जानी जाती हैं, जहां वो अपने सब्सक्राइबर्स के साथ एक्सक्लूसिव कंटेंट शेयर करती हैं. 2004 में मियामी, फ्लोरिडा में जन्मीं सोफी ने कई प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हासिल की है, जिसमें OnlyFans पर उनके 11 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स और इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स शामिल हैं.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक वेट्रेस के रूप में की थी, लेकिन जब उनके बॉस को उनके OnlyFans अकाउंट के बारे में पता चला तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया. इसके बाद सोफी अपनी ऑनलाइन जर्नी पर ध्यान देने लगीं और अपने बेहतरीन और आकर्षक कंटेंट के जरिए उन्होंने काफी दर्शकों को आकर्षित किया. उनका कंटेंट लाइफस्टाइल अपडेट से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक फैला हुआ है. ऐसे में उनके फैंस आए दिन इन्फ्लुएंसर के हर दिन के अपडेट को देखना पसंद करते हैं.
Read More: Rajat Dalal हुए भारी इंजरी के शिकार, The 50 शो ने पॉवरलिफ्टर का करियर किया बर्बाद


Download Android App
Download iOS App




