Rajat Dalal हुए भारी इंजरी के शिकार, The 50 शो ने पॉवरलिफ्टर का करियर किया बर्बाद?

Summary :

Rajat Dalal Injury News: इन दिनों भारत के सबसे सबसे अनोखे और नए रियलिटी शो ‘द 50’ (The 50) को लेकर हर तरफ चर्चाएं हो रही हैं. इस शो में 10-20 नहीं बल्कि 50 सितारे बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाले हैं. उन कंटेस्टेंट्स में एक नाम भारत के पावरलिफ्टर और बॉडीबिल्डर रजत दलाल का भी है, लेकिन अब रजत को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि उनके फैंस को हिला कर रख देगी. दरअसल शूटिंग को शुरू हुए अभी दो ही दिन हुए है, लेकिन बस इतने ही कम समय में पॉवरलिफ्टर को शो से बाहर…

Rajat Dalal Injury News: इन दिनों भारत के सबसे सबसे अनोखे और नए रियलिटी शो ‘द 50’ (The 50) को लेकर हर तरफ चर्चाएं हो रही हैं. इस शो में 10-20 नहीं बल्कि 50 सितारे बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाले हैं. उन कंटेस्टेंट्स में एक नाम भारत के पावरलिफ्टर और बॉडीबिल्डर रजत दलाल का भी है, लेकिन अब रजत को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि उनके फैंस को हिला कर रख देगी. दरअसल शूटिंग को शुरू हुए अभी दो ही दिन हुए है, लेकिन बस इतने ही कम समय में पॉवरलिफ्टर को शो से बाहर कर दिया गया है.

‘द 50’ से पहले रजत दलाल टेलीविजन के सबसे विवादित पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बने थे. जहां उन्होंने अपनी काबिलियत और समझदारी से सबको हैरान कर दिया था और लोगों ने भी उन्हें शो में काफी पसंद किया था. हालांकि वो इस शो को नही जीत पाए थे और नंबर 3 पर उन्होंने अपना सफर खत्म किया था.

Rajat Dalal The 50: रजत दलाल हुए अस्पताल में भर्ती

Rajat Dalal Injury News
Rajat Dalal Injury News (Source: Social Media)

लेकिन सोशल मीडिया पर आज भी रजत दलाल अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट करते दिखाई दे जाते हैं और उनकी पॉपुलैरिटी भी काफी ज्यादा है, जिसकी वजह से उन्हें ‘द 50’ के लिए भी अप्रोच किया गया था, लेकिन अब लेटेस्ट खबर के मुताबिक रजत एक टास्क के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Rajat Dalal Health Update: Rajat Dalal को कैसे आई गंभीर चोट?

Rajat Dalal Injury News
Rajat Dalal Injury News (Source: Social Media)

‘द 50’ के सेट से मिली जानकारी केअनुसार, रजत दलाल के साथ ये हादसा उस वक्त हुआ जब शो में एक हाई-इंटेनसिटी स्ट्रेंथ टास्क खेला जा रहा था. यह टास्क कंटेस्टेंट्स की शारीरिक क्षमता की आखिरी हद को परखने के लिए डिजाइन किया गया था, जिसमें अपनी ताकत के लिए जाने-जानें वाले रजत दलाल ने भी हिस्सा लिया था, लेकिन टास्क के दौरान ही अचानक वो अपना हाथ पकड़कर बैठ गए और दर्द से तड़पने लगे. उनको जो दरेद हो रहा था वो पावरलिफ्टर के चेहरे पर साफ नजर आ रहा था.

The 50 Contestants Rajat Dalal: टास्क ने किया Rajat Dalal का करियर खत्म?

Rajat Dalal Injury News
Rajat Dalal Injury News (Source: Social Media)

इस घटना के बाद शो पर मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत ही उन्हें इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया, जहां की गई जांच में ये पता चला कि, रजत दलाल को गंभीर ‘ट्राइसेप्स टियर’ हुआ है. एक प्रोफेशनल एथलीट और पॉवरलिफ्टर के लिए इस तरह की चोट करियर पर ब्रेक लगाने जैसी होती है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि जोश-जोश में पॉवरलिफ्टर ने टास्क में बेहतर करने के चक्कर में खुद के ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है. क्योंकि अब वो अपने प्रोफेशनल करियर यानि कि पॉवरलिफ्टिंग को दौबारा कर पाएंगे या नहीं ये एक बड़ा सवाल बन गया है.

Rajat Dalal Injury News: क्या है डॉक्टर्स का फैसला?

Rajat Dalal Injury News
Rajat Dalal Injury News (Source: Social Media)

वहीं जांच के बाद रजत दलाल की चोट की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों का कहना है कि, रजत को इस कॉम्पिटिशन से बाहर होना होगा ताकि उनकी सर्जरी और लंबे समय तक चलने वाला रिहैबिलिटेशन शुरू हो सके. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजत ने अपनी गंभीर चोट के बावजूद शो में वापस आने का फैसला किया है और ये उन्होंने सिर्फ अपने फैंस की वजह से किया है.

वहीं जैसे ही रजत के इंजरी की खबर उनके फैंस तक पहुंची वैसे ही हर कोई उनके जल्द से जल्द रिकवर होने की दुआ मांगता दिखाई दिया. हालांकि, अभी तक इस पूरे मामले पर रजत दलाल की ओर से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है. पर आगे क्या होता है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

Read More: रब ने बना दी Talwiinder और Disha Patani की जोड़ी! एक्ट्रेस ने रिश्ते पर लगाई मुहर

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।