रब ने बना दी Talwiinder और Disha Patani की जोड़ी! एक्ट्रेस ने रिश्ते पर लगाई मुहर

Summary :

Disha Talwiinder Official Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू अपने रिश्ते को लेकर कई दिनों से चर्चा में है. क्योंकि इस व्यूमर्ड कपल को एक साथ कई जगहों पर पिछले कुछ दिनों में स्पॉट किया गया है. ऐसे में अब ये खबर आ रही है कि तलविंदर और दिशा पाटनी ने आखिरकार अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. कई हफ्तों की डेटिंग की अफवाहों के बाद, दोनों ने रविवार को मुंबई में आयोजित लोलापलूजा इंडिया इवेंट में अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की है. इंवेंट से दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें…

Disha Talwiinder Official Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू अपने रिश्ते को लेकर कई दिनों से चर्चा में है. क्योंकि इस व्यूमर्ड कपल को एक साथ कई जगहों पर पिछले कुछ दिनों में स्पॉट किया गया है. ऐसे में अब ये खबर आ रही है कि तलविंदर और दिशा पाटनी ने आखिरकार अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. कई हफ्तों की डेटिंग की अफवाहों के बाद, दोनों ने रविवार को मुंबई में आयोजित लोलापलूजा इंडिया इवेंट में अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की है. इंवेंट से दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं.

Disha Patani Talwiinder Relationship Rumors: हाथ में हाथ डाले नजर आए तलविंदर और दिशा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

वायरल वीडियो में दिशा और तलविंदर को हाथ में हाथ डालकर चलते हुए देखा गया, और उन्होंने भीड़ के सामने खुले तौर पर साथ चलकर अपने रिलेशनशिप को दिखाया. इस पल के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए और फैंस इसे उनके ‘कपल के रूप में ऑफिशियल डेब्यू’ के तौर पर बता रहे हैं.

Disha Patani News: कैसे शुरू हुई डेटिंग रूमर्स?

Disha Talwiinder Official Relationship
Disha Talwiinder Official Relationship (Source: Social Media)

बता दें, इस महीने की शुरुआत में ही उनके रिश्ते की अफवाहें शुरू हो गई थीं, जब दोनों को उदयपुर में नुपुर सानन और स्टेबिन बेन की शादी में देखा गया था. उस समय दोनों काफी छुपते छिपाते दिखाई दिए और साथ में तस्वीरें खिंचवाने से बचते नजर आए. तलविंदर को मौनी रॉय के साथ चलते हुए देखा गया, जबकि दिशा पटानी मौनी के पति के साथ आईं, ताकि ज्यादा ध्यान अट्रैक्ट न हो.

हालांकि, लोलापलूजा इंडिया में दोनों की मौजूदगी ने किसी भी तरह के शक की गुंजाइश नहीं छोड़ी. इवेंट के बाद उन्हें एक ही कार में जाते हुए भी देखा गया. वो बात अलग थी कि इस दौरान दोनों कैमरे से बचते हुए दिखाई दिए.

Disha Talwiinder Official Relationship: पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं दिशा

Disha Talwiinder Official Relationship
Disha Talwiinder Official Relationship (Source: Social Media)

लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है कि दिशा ने किसी को डेट किया हो और फिर उसके बाद वो किसी और के साथ रिलेशनशिप में आ गई हो. इससे पहले भी वो एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशन में रह चुकी है , लेकिन उनसे ब्रेकअप के बाद दिशा पाटनी की लव लाइफ हमेशा चर्चा में रही. दिशा का नाम टाइगर के बाद अलेक्जेंडर एलेक्स से भी जोड़ा गया था, लेकिन दिशा ने इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया था.

Disha Talwiinder Official Relationship
Disha Talwiinder Official Relationship (Source: Social Media)

लेकिन अगर दिशा ने अलेक्जेंडर को छोड़कर तलविंदर को अपनाया है, तो ऐसा भी हो सकता है कि आने वाले समय में अगर उनको कोई और पसंद आ जाए तो वो तलविंदर को छोड़कर उसे अपना लें. खैर तलविंदर और दिशा का रिश्ता कितने दिन टिकता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

Read More: Bharti और Harsh Limbachiya ने रिवील किया अपने दूसरे बच्चे का नाम, फैंस ने दिया शॉकिंग रिएक्शन

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।