Bharti और Harsh Limbachiya ने रिवील किया अपने दूसरे बच्चे का नाम, फैंस ने दिया शॉकिंग रिएक्शन

Summary :

Bharti Singh Reveals Baby Name: टीवी इंडस्ट्री की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पिछले साल 19 दिसंबर 2025 को अपने दूसरे बच्चे के जन्म दिया था. तबसे लेकर अब तक की हर छोटी-बड़ी डिटेल्स कॉमेडियन अपने व्लॉग के जरिए शेयर करती रहती हैं. ऐसे में अब बेटे के जन्म के लगभग एक महीने बाद भारती और हर्ष लिंबाचिया ने उसके नाम का खुलासा किया है. Bharti Singh Harsh Limbachiyaa Baby Name: भारती और हर्ष ने क्या रखा है अपने बेटे का नाम?   View this post on Instagram   A post shared by Bharti Siingh (@bharti.laughterqueen) भारती और हर्ष ने…

Bharti Singh Reveals Baby Name: टीवी इंडस्ट्री की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पिछले साल 19 दिसंबर 2025 को अपने दूसरे बच्चे के जन्म दिया था. तबसे लेकर अब तक की हर छोटी-बड़ी डिटेल्स कॉमेडियन अपने व्लॉग के जरिए शेयर करती रहती हैं. ऐसे में अब बेटे के जन्म के लगभग एक महीने बाद भारती और हर्ष लिंबाचिया ने उसके नाम का खुलासा किया है.

Bharti Singh Harsh Limbachiyaa Baby Name: भारती और हर्ष ने क्या रखा है अपने बेटे का नाम?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Siingh (@bharti.laughterqueen)

भारती और हर्ष ने अपने बेटे का नाम यशवीर रखा है. हालांकि अब तक उन्होंने अपने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है, लेकिन जितनी झलक बच्चे की देखने को मिल रही है. उसे देखकर ये साफ पता चल रहा है कि बच्चा बहुत क्यूट है और वो बिल्कुल अपने माता-पिता पर ही गया है.

 Harsh Limbachiyaa: भारती ने बेटे का चेहरा नहीं किया रिवील

Bharti Singh Reveals Baby Name
Bharti Singh Reveals Baby Name (Source: Social Media)

बता दें भारती और हर्ष अपने छोटे बेटे को प्यार से काजू बुलाते हैं. भारती ने इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली की तस्वीरें शेयर करते हुए छोटे बेटे के नाम का खुलासा किया है. भारती ने जो तस्वीरें शेयर की हैं वो काजू के नामकरण सेरेमनी की है. इन तस्वीरों के बैकग्राउंड को देखकर ऐसा लग रहा है कि भारती और हर्ष ने नामकरण सेरेमनी में पूजा-पाठ और हवन का आयोजन किया था. इन तस्वीरों में भारती रेड कलर के सूट में काफी खूबसूरत लग रही हैं. वहीं, हर्ष और उनके दोनों बेटे ने लाइट पर्पल कलर का कुर्ता और व्हाइट पजामा पहन रखा है और ये पूरी फैमिली बेहद ही खुश नजर आ रही है.

Bharti Singh Reveals Baby Boy Name: भारती को चाहिए थी बेटी

Bharti Singh Reveals Baby Name
Bharti Singh Reveals Baby Name (Source: Social Media)

आपको बता दें कि भारती के अपने छोटे बेटे का नाम रिवील करते ही फैंस उन्हें ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं. इतना ही नहीं कई सेलेब्स ने भी कपल को बेटे के नामकरण पर बस्ट विशेज दी हैं. भारती जब प्रेग्नेंट थीं तब वो हमेशा ही कहा करती थीं कि उन्हें एक बेटी चाहिए. लेकिन, दोबारा भी उन्हें बेटा ही हुआ. उसके बाद कॉमेडियन ने कहा था कि बेशक मुझे बेटी चाहिए थी, लेकिन भगवान ने जो दिया उसका हमने दिल खोलकर स्वागत किया. ऐसे में अब ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि आखिर भारती अपने बेटे का चेहरा कब रिवील करती हैं.

Read More: Plane Crash पर बनी ये फिल्में आपको कर देंगी इमोशनल, अभी देखें आसमान का ये खौफ

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।