Plane Crash Movies: आज यानि 28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती के पास NCP नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार प्लेन क्रेश का शिकार हो गए. ऐसे में दुर्घटना के तुरंत बाद ही उनके निधन की खबर ने हर किसी को गमगीन कर दिया. प्लेन क्रैश होने के बाद से लोग इस तरह की दुर्घटनाओं पर बनी फिल्मों को लेकर चर्चा करने लगे हैं. क्योंकि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इस तरह की कई फिल्में बनी हैं, जो लोगों के रोंगटे खड़े कर देती हैं. तो चलिए आज आपको इस तरह की कुछ फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनमें प्लेन दुर्घटना को लेकर चीजें दिखाई गई हैं.
1. RUNWAY 34

अजय देवगन और अमिताभ बच्चन स्टारर रनवे 34 साल 2022 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में कैप्टन विक्रांत खन्ना की कहानी दिखाई गई थी जो ऐसी फ्लाइट उड़ाते हैं जो खराब मौसम में दुर्घटना की कगार पर पहुंच जाती है. लेकिन इसके बावजूद भी वो अपनी समझदारी से फ्लाइट को बचा लेते हैं मगर बाद कोर्ट में उनके फैसलों पर जांच होती है.
2. FLIGHT

फिल्म फ्लाइट की कहानी बेहद ही शानदार है और इसमें एक अमीर बिजनेसमैन के बारे में दिखाया गया है कि कैसे वो खुद के विमान में उड़ान भरता है, लेकिन तकनीकी खामी के चलते वो बीच आसमान में फंस जाता है. उस समय वो बिना पायलट के कैसे अपनी जान बचाता है. ये इस फिल्म का एक बेहतरीन क्लाइमैक्स है.
3. NEERJA

सोनम कपूर स्टारर ये फिल्म उनके करियर की वन ऑफ द बेस्ट फिल्मों में से एक है. अगर नीरजा की बात करें तो इसमें एक अलग तरह का इमोशन दिखाया गया है, जो कि लोगों को फिल्म से कनेक्ट कर पाता है. नीरजा साल 1986 में कराची में हुए पैन-एम एयरलाइंस फ्लाइट 73 के हाईजैक की सच्ची कहानी पर आधारित है. फिल्म में एयर हॉस्ट्रेस नीरजा भनोट की सच्ची कहानी दिखाई गई है जो यात्रियों की जान बचाने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे देती है.
4. Alive

972 में एंडीज पर्वतों में हुए एक भीषण प्लेन क्रैश की सच्ची घटना पर आधारित ये फिल्म लोगों के रोंगटे खड़े कर देती है. क्योंकि इतना सस्पेंसफुल क्लाइमैक्स शायद ही आपको किसी और फिल्म में देखने को मले. इस फिल्म में उरुग्वे के रग्बी खिलाड़ी जिंदा रहने के लिए ठंड, भूख और बर्फीले तूफानों से लड़ते हैं, जो कि सच में दिल दहला देने वाला सीन है.
5. Cast Away

ये फिल्म आपको अंदर तक झकझोर देगी. इस फिल्म में एक प्लेन क्रैश की कहानी दिखाई गई है. प्लेन क्रैश के बाद एक शख्स समुद्र के बीच एक द्वीप पर फंस जाता है. ऐसे में वो वहां से निकलने के लिए कितना संघर्ष करता है और जिंदा रहने के लिए कैसी कैसी कोशिशे करता है, ये देखकर आप दंग रह जाएंगे.
Read More: Raftaar ने कही एक ऐसी बात जो छू गई फैंस का दिल, Arijit Singh पर रैपर की क्या है राय?


Download Android App
Download iOS App




