Raftaar ने कही एक ऐसी बात जो छू गई फैंस का दिल, Arijit Singh पर रैपर की क्या है राय?

Summary :

Raftaar Statement On Arijit Singh: बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज का जलवा बिखेरने वाले अरिजीत सिंह ने बीते दिन मंगलवार, 27 जनवरी की शाम को एक ऐसा फैसला लिया, जिसने उनके फैंस को चौंका के रख दिया. दरअसल अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का फैसला किया है. सिंगर ने इस बात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है. जिसके बाद अब उनके फैंस अरिजीत के जल्द वापिस आने की उम्मीद कर रहे है और ऐसा हो भी क्यों ना आखिर अरिजीत सिर्फ अपनी बेहतरीन गायकी के लिए ही नहीं बल्कि अपने साधारण जिंदगी जीने…

Raftaar Statement On Arijit Singh: बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज का जलवा बिखेरने वाले अरिजीत सिंह ने बीते दिन मंगलवार, 27 जनवरी की शाम को एक ऐसा फैसला लिया, जिसने उनके फैंस को चौंका के रख दिया. दरअसल अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का फैसला किया है. सिंगर ने इस बात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है. जिसके बाद अब उनके फैंस अरिजीत के जल्द वापिस आने की उम्मीद कर रहे है और ऐसा हो भी क्यों ना आखिर अरिजीत सिर्फ अपनी बेहतरीन गायकी के लिए ही नहीं बल्कि अपने साधारण जिंदगी जीने के लिए भी काफी मशहूर थे.

Arijit Singh Retirement: रफ्तार ने की अरिजीत की सादगी पर बात

Raftaar Statement On Arijit Singh
Raftaar Statement On Arijit Singh (Source: Social Media)

अरिजीत सिंह आज के दौर में हर टूटे दिल का सहारा बनते दिखाई देते हैं. वो अपने एक गाने के लिए 10 से 25 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं, लेकिन एक शो करने के लिए वो करोड़ों रुपये लेते हैं. उनकी नेटवर्थ भी 400 करोड़ रुपये से ज्यादा है. लेकिन, खूब शोहरत और खूब दौलत होने के बाद भी अरिजीत एक आम आदमी की तरह जिंदगी जीते हैं. उनकी इसी सादगी के फैन तो पॉपुलर रैपर रफ्तार भी हैं. दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान रफ्तार ने अरिजीत के जिंदगी जीने के तरीके को लेकर उनकी खूब तारीफ की थी.

Arijit Singh News: अरिजीत को लेकर रफ्तार ने जाहिर किए जज़्बात


आपको बात दें कि अरिजीत सिंह के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं और मुंबई में उनका 8 करोड़ रुपये का घर भी है. लेकिन, इसके बावजूद वो मुर्शिदाबाद में अपने पैतृक गांव जियागंज में सिंपल लाइफ जीते हैं. इसी सादगी को देखते हुए रैपर रफ्तार ने अपने एक इंटरव्यू में अरिजीत को लेकर कहा था कि, “जो लोग खुद को अमीर समझते हैं. हमारी म्यूजिक इंडस्ट्री के अंदर ही, जो अमीर दिखते भी हैं, हमारे साथ. हमारे जैसे 100 खा जाए एक दिन में अरिजीत. झूठ नहीं बोल रहा हूं.”

Raftaar Statement On Arijit Singh
Raftaar Statement On Arijit Singh (Source: Social Media)

रफ्तार ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा था कि, “वो अपना शो करते हैं, बाहर निकलते हैं और गाड़ी आने में टाइम लगता है तो ऑटो पकड़कर घर चले जाते हैं. शादियों में परफॉर्म करना पसंद नहीं है. शोज वगैरह करते हैं. पता करना कि वो एक शो का कितना लेते हैं? लेकिन, वो बंदा शोर नहीं मचाता है.”

Raftaar Statement On Arijit Singh: सोशल मीडिया पोस्ट में अरिजीत ने क्या लिखा?

Raftaar Statement On Arijit Singh
Raftaar Statement On Arijit Singh (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्लेबैक छोड़ने को लेकर 27 जनवरी की शाम को अरिजीत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि, “नमस्ते, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं. मैं आप सभी को इतने सालों तक सुनने वाले के तौर पर इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा. मैं इसे खत्म कर रहा हूं. ये एक शानदार सफर था.” इसके बाद से ही हर तरफ उनके प्लेबैक छोड़ने से निराशा का माहौल है.

Read More: Arijit Singh प्लेबैक छोड़ने के बाद भी करोड़ों के है मालिक, जानें कितनी है सिंगर की नेटवर्थ

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।