Arijit Singh प्लेबैक छोड़ने के बाद भी करोड़ों के है मालिक, जानें कितनी है सिंगर की नेटवर्थ

Summary :

Arijit Singh Net Worth: बॉलीवुड के वन ऑफ द मोस्ट लवेबल और पॉपुलर सिंगर्स में से एक अरिजीत सिंह इन दिनों चर्चाओं में है. क्योंकि उन्होंने अब किसी भी नए गाने के लिए प्लेबैक सिंगिंग करने से मना कर दिया है और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है, भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुके अरिजीत ने अपने फैंस को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद भी कहा है. लेकिन क्या आप ये जानते है अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह भारत के सबसे महंगे सिंगर…

Arijit Singh Net Worth: बॉलीवुड के वन ऑफ द मोस्ट लवेबल और पॉपुलर सिंगर्स में से एक अरिजीत सिंह इन दिनों चर्चाओं में है. क्योंकि उन्होंने अब किसी भी नए गाने के लिए प्लेबैक सिंगिंग करने से मना कर दिया है और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है, भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुके अरिजीत ने अपने फैंस को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद भी कहा है. लेकिन क्या आप ये जानते है अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह भारत के सबसे महंगे सिंगर हैं. अगर नहीं तो चलिए हम आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, एक दो घंटे के लाइव परफॉरमेंस के लिए अरिजीत 14 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. अरिजीत सिंह की ये फीस उन्हें भारत के सबसे ज्‍यादा कमाने वाले सिंगर्स में से एक बनाती है. अरिजीत सिंह सिर्फ अपनी फीस के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी गायकी के लिए भी जाने जाते हैं. उनकी गायकी मानों लाखों टूटे दिल का सहारा बनती है. उन्होंने एड शीरन और मार्टिन गैरिक्स जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ भी काम किया है. ऐसे में इतनी बेहतरीन सक्सेस मिलने के बाद अरिजीत से अगर कोई भी मिलता है, तो बड़े ही विनम्र स्वभाव के साथ हर किसी से मिलते है.

Arijit Singh Lifestyle: कितनी दौलत के मालिक हैं अरिजीत?

Arijit Singh Net Worth
Arijit Singh Net Worth (Source: Social Media)

रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर हम अरिजीत सिंह की कुल संपत्ति की बात करें तो वो तकरीबन 414 करोड़ रुपये की है. इसमें नवी मुंबई में उनका 8 करोड़ रुपये का आलीशान घर और 3.4 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की लग्जरी कारें शामिल हैं. इन कारों में रेंज रोवर और मर्सिडीज जैसी गाड़ियां हैं. हालांकि, इन सब के बावजूद अरिजीत का मुख्य घर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के जियागंज में है. वो वहां एक साधारण घर में रहते है, जिसमें एक म्यूजिक स्टूडियो भी है. हालांकि इतना सब होने के बावजूद भी वो सरल और साधारण जिंदगी जीना पसंद करते हैं.

Arijit Singh Retirement: अर‍िजीत एक रेस्‍टोरेंट के भी माल‍िक

Arijit Singh Net Worth
Arijit Singh Net Worth (Source: Social Media)

इसके अलावा अपने होमटाउन में अरिजीत एक सस्ता रेस्टोरेंट भी चलाते हैं, जिसका नाम ‘Heshel’ है. वहां 40 रुपये में खाना मिलता है और कई गरीब लोगों को मुफ्त में भी खिलाया जाता है. अपनी गायकी के अलावा, अरिजीत ब्रांड एंडोर्समेंट और कोलैबोरेशन से भी अच्छी कमाई करते हैं. उन्होंने कोका-कोला और सैमसंग जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ कोलैब किया हुआ है.

Arijit Singh Net Worth: 2 घंटे के परफॉर्मेंस के 14 करोड़ करते हैं चार्ज

Arijit Singh Net Worth
Arijit Singh Net Worth (Source: Social Media)

अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट्स और लाइव शोज उनकी कमाई का एक बड़ा जरिया हैं. Insider.in के अनुसार, भारत में उनके कॉन्सर्ट्स के टिकट की कीमतें 2,000 रुपये से 80,000 रुपये तक होती हैं. लेकिन पुणे में एक बार शो में प्रीमियम लाउंज की टिकट 16 लाख रुपये तक बिकी थी. ऐसे में अरिजीत का ऐसे अचानक से प्लेबैक छोड़ देना कई फैंस के लिए निराशाजनक है.

हालांकि प्लेबैक छोड़ने की बात पर अरिजीत सिंह ने अपने इस फैसले की वजह को लेकर साफ तौर पर तो कुछ नहीं बताया, लेकिन इस घोषणा पर कई फैन्स ने हैरानी जताते हुए कमेंट सेक्शन में अपनी निराशा जाहिर की है. अरिजीत ने साल 2005 में रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में एक कंटेस्टेंट के रूप में हिस्सा लिया था और 2011 में इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘मर्डर 2’ के सॉन्ग ‘फिर मोहब्बत’ से बैकग्राउंड सिंगर के रूप में शुरुआत की थी. फिर साल 2013 में ‘आशिकी 2’ के ‘तुम ही हो’ गाने से उन्हें जबरदस्त सफलता मिली, इस गाने की सफलता ने तो उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था.

इसके बाद, अरिजीत ने ‘चन्ना मेरेया’, ‘अगर तुम साथ हो’, ‘राबता’, ‘केसरिया’, ‘गेरुआ’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और ‘चलेया’ जैसे कई हिट गाने दिए. वहीं अरिजीत ने हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम और मराठी सहित कई भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए है और उनका प्लेबैक रिटायरमेंट से पहले आखरी गाना सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का मातृभूमि है.

Read More: Chiranjeevi की फिल्म ने लाइफटाइम कलेक्शन में कई फिल्मों को पछाड़ा, देखें अब तक की टोटल कमाई

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।