Chiranjeevi की फिल्म ने लाइफटाइम कलेक्शन में कई फिल्मों को पछाड़ा, देखें अब तक की टोटल कमाई

Summary :

Mana Shankara Varaprasad Garu Box Office Collection Day 16: 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अनिल रविपुडी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म माना शंकरा वर प्रसाद गारू रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर छाती दिखाई दी है. संक्रांति के मौके पर चिरंजीवी और नयनतारा की ये फिल्म फैंस का दिल जीतती नजर आई. रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला. ऐस में अब, 15 दिन बीत जाने के बाद फिल्म की कमाई के कमाई के आंकड़े ने विश्व स्तर पर 350 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है. इस कलेक्शन के साथ…

Mana Shankara Varaprasad Garu Box Office Collection Day 16: 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अनिल रविपुडी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म माना शंकरा वर प्रसाद गारू रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर छाती दिखाई दी है. संक्रांति के मौके पर चिरंजीवी और नयनतारा की ये फिल्म फैंस का दिल जीतती नजर आई. रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला.

ऐस में अब, 15 दिन बीत जाने के बाद फिल्म की कमाई के कमाई के आंकड़े ने विश्व स्तर पर 350 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है. इस कलेक्शन के साथ ही, फिल्म ने पवन कल्याण की कुछ समय पहले रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

Mana Shankara Vara Prasad Garu: माना शंकर वर प्रसाद गारू का नया रिकॉर्ड

Mana Shankara Varaprasad Garu Box Office Collection Day 16
Mana Shankara Varaprasad Garu Box Office Collection Day 16 (Source: Social Media)

फिल्म के कलेक्श की खबर चिरंजीवी की बेटी सुष्मिता कोनिडेला की प्रोडक्शन कंपनी गोल्ड बॉक्स एंटरटेनमेंट्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की. उनके द्वार शेयर की गई पोस्ट में लिखा था कि, “जब बॉस आते हैं, तो रिकॉर्ड आत्मसमर्पण कर देते हैं.” इसके साथ ही, निर्माताओं ने बताया कि चिरंजीवी लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और फिल्म MSVPG ने 15 दिनों में दुनिया भर में 358 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है.

Box Office Collection: मेकर्स के अनुसार फिल्म की कमाई

Mana Shankara Varaprasad Garu Box Office Collection Day 16
Mana Shankara Varaprasad Garu Box Office Collection Day 16 (Source: Social Media)

ट्वीट में आगे अपनी बात जारी रखते हुए सुष्मिता कोनिडेला ने लिखा के, “मेगास्टार @KChiruTweets अपना रिकॉर्ड तोड़ना जारी रखते हुए तेलुगु सिनेमा में एक और ऐतिहासिक बेंचमार्क स्थापित कर रहे हैं. #ManaShankaraVaraPrasadGaru ने 15 दिनों में 358 करोड़ रुपये से अधिक की विश्वव्यापी कमाई की. ये क्षेत्रीय सिनेमा की सर्वकालिक ब्लॉकबस्टर फिल्म है, @AnilRavipudi की मनोरंजक फिल्म.”

Mana Shankara Vara Prasad Garu:मन शंकर वर प्रसाद गारू ने उन्हें हराया, वे उन्हें ओजी कहते हैं

Mana Shankara Varaprasad Garu Box Office Collection Day 16
Mana Shankara Varaprasad Garu Box Office Collection Day 16 (Source: Social Media)

इस दावे के अनुसार, माना शंकरा वर प्रसाद गारू ने पवन कल्याण की फिल्म सुजीत द्वारा निर्देशित ‘दे कॉल हिम ओजी’ को पीछे छोड़ दिया है. ओजी ने अपने पूरे थिएटर रन में दुनिया भर में 295.22 करोड़ रुपये की कमाई की थी, ऐसे में माना शंकरा का 15 दिनों में इसे पार करना निर्माताओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और चिरंजीवी के स्टारडम को एक बार फिर ये दिखा रहा है.

Mana Shankara Varaprasad Garu Box Office Collection Day 16: मन शंकर वर प्रसाद गारू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16

Mana Shankara Varaprasad Garu Box Office Collection Day 16
Mana Shankara Varaprasad Garu Box Office Collection Day 16 (Source: Social Media)

हालांकि, Sacnilk और फिल्म निर्माताओं के आंकड़ों में कुछ अंतर दिखाई देता है. क्योंकि वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने 14 दिनों में विश्व स्तर पर लगभग 269.50 करोड़ रुपये की कमाई की. ऐसे में एक दिन में 80-90 करोड़ रुपये कमाना थोड़ा मुश्किल लगता है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने भारत में 15वें दिन 4.72 करोड़ रुपये और 16वें दिन 1.16 करोड़ रुपये की टोटल कमाई की है.

इन आंकड़ों के बाद, फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 198.41 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, 27 जनवरी 2026 को फिल्म की तेलुगु ऑक्यूपेंसी 17.89% दर्ज की गई. सुबह के शो में व्यूअरशिप 13.93%, दोपहर के शो में 16.79%, शाम के शो में 24.04% और रात के शो में 16.81% रही. कुल मिलाकर, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है, हालांकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती देखाई दे रही है.

Read More: Border 2 के तूफान के आगे नहीं टिक पाई बॉक्स ऑफिस की ब्लॉकबस्टर फिल्में, इतिहास में फिल्म का नाम होगा दर्ज

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।