Border 2 के तूफान के आगे नहीं टिक पाई बॉक्स ऑफिस की ब्लॉकबस्टर फिल्में, इतिहास में फिल्म का नाम होगा दर्ज

Summary :

Border 2 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड फिल्मों में अपने ढ़ाई किलो की ताकत दिखाने वाले सनी देओल इन दिनों अपनी वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चाओं में है. क्योंकि इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदजार परफॉर्मेंस दी है. जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं वैसे वैसे इस फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म साल 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने वाली है. इसी के साथ ये फिल्म इतिहास रचते हुए अब नए-नए रिकॉर्ड्स भी बनाने वाली है. हम ऐसा…

Border 2 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड फिल्मों में अपने ढ़ाई किलो की ताकत दिखाने वाले सनी देओल इन दिनों अपनी वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चाओं में है. क्योंकि इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदजार परफॉर्मेंस दी है. जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं वैसे वैसे इस फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म साल 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने वाली है. इसी के साथ ये फिल्म इतिहास रचते हुए अब नए-नए रिकॉर्ड्स भी बनाने वाली है. हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, ये आपको फिल्म के आंकड़े दखकर पता चल जाएगा. रिलीज के चौथे दिन भी इसने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर कई फिल्मों को धूल चटा दी है.

Border 2 Box Office Collection Day 4: ‘बॉर्डर 2’ ने चौथे दिन कितनी की कमाई?

Border 2 Box Office Collection Day 4
Border 2 Box Office Collection Day 4 (Source: Social Media)

‘बॉर्डर 2’ को रिलीज के चौथे दिन रिपब्लिक डे की छुट्टी का बेहद ही जबरदस्त फायदा हुआ है और इसने रिलीज के बाद एक दिन में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की है. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के चौथे दिन 8.26 फीसदी के उछाल के साथ भारत में 59 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. वहीं अगर टोटल कलेक्शन की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ ने महज चार दिनों में 180 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अगर दिन के हिसाब से बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़, दूसरे दिन 36.5 करोड़ और तीसरे दिन 54.5 करोड़ की कमाई की थी.

Border 2 Movie: ‘बॉर्डर 2’ ने चौथे दिन चटाई तमाम फिल्मों को धूल

Border 2 Box Office Collection Day 4
Border 2 Box Office Collection Day 4 (Source: Social Media)

‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के चौथे दिन जबरदस्त कमाई कर के कई फिल्मों के चौथे दिन की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. इनमें पठान, जवान से लेकर गदर 2 और धुरंधर तक तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं. हालांकि ये जवान (71.63 करोड़) और पुष्पा 2(85 करोड़) को पीछे नहीं छोड़ पाई. ऐसे में ये चौथे दिन तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

Border 2 Box Office: मंगलवार को होगा बॉर्डर 2 का असली टेस्ट

Border 2 Box Office Collection Day 4
Border 2 Box Office Collection Day 4 (Source: Social Media)

सनी देओल ने साल 2023 में आई उनकी फिल्म ‘गदर 2’ के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है और बॉक्स ऑफिस पर अब वो इतिहास रचने के लिए कदम बढ़ा चुके हैं. लेकिन बॉर्डर 2 का असली टेस्ट मंगलवार से शुरू होगा. क्योंकि असली कमाई का आंकलन वर्किंग डेज में ही देखने को मिलता है. हालांकि कुछ फिल्म क्रिटिक्स के हिसाब से वर्किंग डेज में फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट की उम्मीद है. लेकिन अगर ये फिल्म पांचवें दिन 15-20 करोड़ रुपये कमा लेती है, तो ये सबसे तेज 200 करोड़ कमाने वाली फिल्मों में शुमार हो सकती है.

Border 2 Box Office Collection Day 4: बॉर्डर 2 के बारे में

अगर फिल्म की बात करें तो अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 में मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा लीड फीमेल रोल्स में हैं. इस फिल्म को जेपी दत्ता, निधि दत्ता और भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है और लीड मेल रोल्स में सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी नजर आ रहे हैं.

Read More: Border 2 के आते ही टूटा Dhurandhar का रिकॉर्ड, दूसरे दिन की छप्पर फाड़ कमाई

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।