Border 2 Box Office Collection Day 2: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नजर आ रही है. फिल्म को नेटिजन्स से शानदार रिव्यूज़ भी मिले हैं और तो और बॉर्डर फिल्म में फैंस को एक अलग इमोशन्स भे देखने को मिले हैं. फिल्म के देखने के लिए भी लोगों की होड़ लगी है, दो दिन के अंदर ही फिल्म ने धमाल मचा दिया है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धुरंधर जैसी फिल्म का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. तो चलिए जानते है कि इस फिल्म ने अब तक टोटल कितने का कलेक्शन किया है.
Sunny Deol Border 2 Box Office Collection: बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, बॉर्डर ने दूसरे दिन 35 करोड़ की कमाई की है. हालांकि अब तक दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े ऑफिशियली तौर पर सामने नहीं आए हैं. पर अगर फिल्म ने दूसरे दिन 35 करोड़ कमाए हैं तो फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 65 करोड़ हो गया है.
Border 2 Box Office: धुरंधर से भी आगे निकली बॉर्डर

आपको बता दें कि अब तक साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर को बॉक्स ऑफिस किंग माना जा रहा था, लेकिन बॉर्डर 2 ने इसका भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. धुरंधर ने दो दिन में 60 करोड़ की कमाई की थी और बॉर्डर 2 ने अब तक वो आंकड़ा पार कर के 65 करोड़ की कमाई की है, ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि हो सकता है बॉर्डर 2 इस साल की सबसे बड़ी हिट में से एक हो.
बता दें कि बॉर्डर 2 ने अब तक जितना भी कलेक्शन किया है, वो आने वाले समय में और भी ज्यादा बढ़ सकता है. क्योंकि फिल्म से एक्सटेंडेड रिपब्लिक डे वीकेंड में 150 करोड़ रुपये की कमाई करने की उम्मीदें हैं.
Border 2 Box Office Collection Day 2: फिल्म के बारे में जानकारी

वहीं अगर बात करें बॉर्डर 2 फिल्म की तो इसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं. अगर फिल्म के प्रोडक्शन हाउस की बात करें तो फिल्म को टी-सीरीज और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 1997 में आई वॉर ड्रामा बॉर्डर का सीक्वल है. जिसे फैंस से ढेर सारा प्यार देखने को मिल रहा है, वहीं फिल्म की कहानी की भी काफी तारीफ हो रही है. फिल्म के गाने भी हर जगह छाए हुए हैं. ऐसे में देखना ये है कि आने वाले समय में ये फिल्म और कितनी तेजी से कमाई करेगी.
Read More: Sunny Deol की दहाड़ से कांप उठेगा पाकिस्तान, 29 साल बाद ‘बॉर्डर 2’ का क्रेज़ बरकरार


Download Android App
Download iOS App




