छात्रों की बल्ले-बल्ले! CM योगी बांटेंगे स्कॉलरशिप, 20 लाख स्टूडेंट्स के खाते में आएगा पैसा

Summary :

UP Scholarship Scheme: आज 25 जनवरी, रविवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ छात्रों को बड़ा तोहफा देने वाले हैं। दरअसल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में योग्य छात्रों को मुख्यमंत्री स्कॉलरशिप बाटेंगे। यह स्कॉलरशिप पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के तहत पात्र छात्रों को मिलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और उनके अभिभावक शामिल होंगे। पात्र छात्रों की लिस्ट तैयार कर उनके बैंक खातों में स्कॉलरशिप भेजने की पूरी तैयारी की गई है। यह कार्यक्रम तीन विभागों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है, जिसमें हर विभागीय मंत्री अपनी उपलब्धियों के बारे में जानकारी…

UP Scholarship Scheme: आज 25 जनवरी, रविवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ छात्रों को बड़ा तोहफा देने वाले हैं। दरअसल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में योग्य छात्रों को मुख्यमंत्री स्कॉलरशिप बाटेंगे। यह स्कॉलरशिप पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के तहत पात्र छात्रों को मिलेगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और उनके अभिभावक शामिल होंगे। पात्र छात्रों की लिस्ट तैयार कर उनके बैंक खातों में स्कॉलरशिप भेजने की पूरी तैयारी की गई है। यह कार्यक्रम तीन विभागों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है, जिसमें हर विभागीय मंत्री अपनी उपलब्धियों के बारे में जानकारी देंगे। रविवार शाम साढ़े 4 बजे कक्षा 9-10, कक्षा 11-12 और उच्च कक्षाओं के छात्रों को स्कॉलरशिप बांटी जाएगी।

UP Scholarship News: छात्रों को बैंक खाते में मिलेगी छात्रवृत्ति

UP Scholarship Scheme
UP Scholarship News (Image- Social Media)

जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में छात्रों के सामने किया जाएगा। पात्र छात्रों की छात्रवृत्ति उनकी आधार-सीडेड बैंक खातों में भेजी जाएगी और साथ ही उन्हें छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

Scholarship Update: कार्यक्रम का सभी स्कूलों में लाइव प्रसारण

इस कार्यक्रम का प्रदेश के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में लाइव प्रसारण होगा। इसलिए अयोध्या सहित कई जिलों के स्कूलों को रविवार को भी खोलने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि छात्र मुख्यमंत्री का संबोधन सुन सकें और छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में जानकारी ले सकें। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री छात्रों को संबोधित करेंगे और प्रदेश सरकार की शिक्षा योजनाओं, छात्रों के भविष्य और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के लक्ष्य पर अपने विचार साझा करेंगे।

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री ने बजट प्रस्तावों पर चर्चा की

UP Scholarship Scheme
CM Yogi Adityanath (Image- Social Media)

शनिवार को सीएम योगी ने कहा कि पिछले 9 सालों में राज्य ने विकास, सुरक्षा और समृद्धि में ठोस कदम उठाए हैं। इससे लोगों की सरकार से उम्मीदें बढ़ी हैं और सरकार की प्राथमिकता जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है।

मुख्यमंत्री ने 2026-27 के वित्तीय बजट प्रस्तावों पर बैठक में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आगामी बजट का मुख्य उद्देश्य लोककल्याण होना चाहिए। बजट का फोकस गरीब, किसान, श्रमिक, महिला, युवा और समाज के कमजोर वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने पर होना चाहिए। बैठक में विभागों के बजट प्रस्तावों, नई मांगों और केंद्रीय बजट के मद्देनज़र राज्य सरकार द्वारा रखे गए प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में घुसकर असामाजिक तत्वों ने किया हंगामा, सेवकों की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।