Sunny Deol की दहाड़ से कांप उठेगा पाकिस्तान, 29 साल बाद ‘बॉर्डर 2’ का क्रेज़ बरकरार

Summary :

Border 2 Public Review: जिस पल का हर किसी को इंतजार था, अब वो पल फाइनली आ गया है. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ये 1997 में आई ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है और जब लगभग 29 साल बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट सामने आए, तो ऐसे में ये तो जाहिर सी बात है कि फैंस ‘बॉर्डर 2’ को लेकर काफी एक्साइटेड होंगे. अगर फिल्म को लेकर बात करें तो इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और ये…

Border 2 Public Review: जिस पल का हर किसी को इंतजार था, अब वो पल फाइनली आ गया है. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ये 1997 में आई ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है और जब लगभग 29 साल बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट सामने आए, तो ऐसे में ये तो जाहिर सी बात है कि फैंस ‘बॉर्डर 2’ को लेकर काफी एक्साइटेड होंगे.

Border 2 Public Review
Border 2 Public Review (Source: Social Media)

अगर फिल्म को लेकर बात करें तो इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और ये 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और उसकी शौर्य गाथाओं पर आधारित होने वाली है. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी हाइप बना हुआ था, अब क्योंकि ये सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है तो सोशल मीडिया पर भी इसके काफी पॉजिटिव रिव्यू देखे को मिल रहे हैं.

Border 2 Movie X Review: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के रिव्यू

वन ऑफ द पॉपुलर फिल्म क्रिटिक में से एक तरण आदर्श ने ‘बॉर्डर 2’ को 4.5 स्टार्स दिए हैं. उन्होंने इसे ‘ताकत, देशभक्ति और गौरव’ से भरपूर बताया जिसे देखकर आपका दिल गर्व से भर जाएगा. ये फिल्म देश के साथ-साथ सशस्त्र बलों को भी सलाम करती है. उन्होंने इसे ‘मस्ट वॉच फिल्म’ बताते हुए लिखा कि ‘युद्ध से जुड़े सारे एक्शन सीन्स होश उड़ा देंगे, डायलॉग्स दिल जीत लेंगे, संगीत भावुक कर देगा’.

इसके अलावा उन्होंने सनी देओल को ‘फिल्म का दिल’, वरुण धवन को ‘बड़ा सरप्राइज’, दिलजीत दोसांझ को ‘जबरदस्त’ और अहान शेट्टी को ‘शानदार’ बताया. ऐसे में इस रिव्यू को देखकर ये साफ पता चलता है कि पूरी स्टार कास्ट ने फिल्म में बेहद ही जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है.

Border 2 review: यूजर्स को आई 29 साल पहले आई बॉर्डर की याद

वही एक और X यूजर ने कहा कि ‘बॉर्डर 2’ अपने पहले पार्ट की ही तरह मेगा ब्लॉकबस्टर होने वाली है. बहुत से लोगों ने इस फिल्म को पहले पार्ट के लिए एक बढ़िया ट्रिब्यूट बताया और लिखा कि ये अपनी लीगेसी को बरकरार रखेगी. एक यूजर ने तो यहां तक लिखा कि सनी देओल को भारतीय जवान के रूप में एक बार फिर पाकिस्तानियों को ललकारते देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

आपको बता दें कि फिल्म के गाने ‘घर कब आओगे’ में वरुण धवन की एक्टिंग को देखने के बाद उनको काफी ट्रोल किया गया था. लेकिन अब नेटिजंस वरुण धवन की भी काफी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने वरुण की तारीफ करते हुए लिखा कि इस फिल्म में एक्टर ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक दी है.

Border 2 Public Review: ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज पर सिनेमा हॉल बना स्टेडियम

वहीं बहुत से यूजर्स ने वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि कैसे ‘बॉर्डर 2’ के बहुत से डायलॉग पर लोग ऐसे जोर-जोर से तालियां बजा रहे थे और हूटिंग कर रहे थे कि वो सिनेमा हॉल कम, स्टेडियम ज्यादा लग रहा था. लोग लिख रहे हैं कि सनी देओल ने एक बार फिर अपनी फिल्म में पाकिस्तानियों को धो डाला.

Border 2 Public Review
Border 2 Public Review (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एडवांस बुकिंग के मामले में ‘बॉर्डर 2’ को हर जगह से बेहद ही कमाल का रिस्पॉन्स मिला है, वहीं ज्यादातार फिल्म को लेकर रिव्यू भी पॉजिटिव ही हैं। ऐसे में कई ट्रेड ऐनालिस्ट्स का ये अनुमान है कि सनी देओल की ये फिल्म बॉकस ऑफिस पर 40 से 45 करोड़ तक की ओपनिंग कर सकती है.

Read More: Hina Khan करती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस जीतनी कमाई, एक्ट्रेस की नेट वर्थ आपको कर देगी हैरान

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।