Hina Khan करती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस जीतनी कमाई, एक्ट्रेस की नेट वर्थ आपको कर देगी हैरान

Hina Khan Net Worth

Hina Khan Net Worth: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान आए दिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट करती नजर आती हैं. वहीं उनके फैंस भी उनपर अपनी जान वारे फिरते हैं, लेकिन एक्ट्रेस को इतना प्यार और इज्जत सिर्फ एक दिन में नहीं मिला. उन्होनें इसके लिए कई सालों तक मेहनत की है और एक से बढ़कर एक शोज़ में काम किया है.

अपने करियर में उन्होंने सबसे ज्यादा पैसा अगर किसी शो से कमाया है तो वो है उनका डेब्यू शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, जिसमें अक्षरा का किरदार निभाकर वे घर-घर में पॉपुलर हुईं थी. अगर एक्ट्रेस की मानें तो उन्होंने अपनी जितनी भी संपत्ति बनाई है, वो इस शो के बदौलत ही बनाई है. तो चलिए आज जानते है कि एक्ट्रेस की एक्चुअल नेट वर्थ क्या है.

Hina Khan YRKKH: हिना खान का एल्विश यादव के पॉडकास्ट पर खुलासा

Hina Khan Net Worth
Hina Khan Net Worth (Source: Social Media)

दरअसल हिना खान पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव के पॉडकास्ट पर गई थीं. इस दौरान जब एल्विश ने पूछा कि किस प्रोड्यूसर से हिना खान ने सबसे ज्यादा कमाई की? तो जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि, “नागिन मैंने कम टाइम के लिए किया, मैंने एकता कपूर के साथ कोमोलिका (कसौटी जिंदगी की 2) किया था 6-7 महीने. लेकिन अगर आप पैसे की बात करें तो डेफिनेटली ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’. मैंने यह शो 8 साल तक किया, तो मेरी जितनी संपत्ति है सब मोस्टली ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से ही आई है. उसके बाद भी मैंने काम किया, लेकिन YRKKH ने मेरे जीवन में बड़ी भूमिका निभाई है.”

Hina khan In Naagin: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लिए हिना खान की फीस कितनी थी?

Hina Khan Net Worth
Hina Khan Net Worth (Source: Social Media)

रिपोर्ट्स की मानें तो हिना खान ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आखिरी दिनों हर एपिसोड के 1.5 लाख रुपए चार्ज कर रही थीं. यह शो 2009 में शुरू हुआ था और 2016 तक हिना खान इस शो का हिस्सा रहीं, हालांकि हिना खान के शो से निकल जाने के बाद भी ये शो अब तक चल रहा है.

Hina Khan Net Worth: कितनी हिना खान की नेट वर्थ?

Hina Khan Net Worth
Hina Khan Net Worth (Source: Social Media)

रिपोर्ट्स की मानें तो अगर हम हिना खान के टोटल नेटवर्थ और प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास तकरीबन 50 करोड़ रुपए की संपत्ति है. बताया जाता है कि वो हर महीने लगभग 35 लाख रुपए की कमाई करती हैं. वहीं मुंबई में उनका खुद का आलीशान घर है और वो ऑडी जैसी लग्जरी गाड़ी की मालकिन भी हैं.

Hina Khan Shows: हिना खान इन शोज में आ चुकीं नज़र

Hina Khan Net Worth
Hina Khan Net Worth (Source: Social Media)

अगर एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के बाद हिना को रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 8’, ‘बिग बॉस 11’ में बतौर कंटेस्टेंट भी देखा गया था और मजें की बात तो ये है कि इन दोनों ही शोज़ में एक्ट्रेस फर्स्ट रनरअप रहीं थी. उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की 2’ और ‘नागिन 5’ में भी काम किया था. इसी के साथ हिना खान ने कई ओटीटी शोज़ और फिल्में भी की हैं.

Read More: Sunny Deol ने बॉर्डर 2 के लिए चार्ज किया फिल्म का आधा बजट? जानें किस एक्टर ने ली कितनी फीस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।