Sunny Deol ने बॉर्डर 2 के लिए चार्ज किया फिल्म का आधा बजट? जानें किस एक्टर ने ली कितनी फीस

Summary :

Border 2 Star Cast Fees: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बॉर्डर 2 रिपब्लिक डे के मौके पर 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2, भारतीय सैनिकों की वीरता और साहस को सम्मान देने के लिए बनाई गई एक ऐसी फिल्म है, जो कि आपके अंदर देशभक्ति की भावना को जरूर जगाएगी और फैंस को फिल्म के जरिए बलिदान की नई कहानी देखने को मिलेगी. लेकिन इन दिनों फिल्म की रिलीज से पहले हर कोई ये जानने को एक्साइटेड है कि आखिर बॉर्डर 2 के कलाकारों ने फिल्म…

Border 2 Star Cast Fees: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बॉर्डर 2 रिपब्लिक डे के मौके पर 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2, भारतीय सैनिकों की वीरता और साहस को सम्मान देने के लिए बनाई गई एक ऐसी फिल्म है, जो कि आपके अंदर देशभक्ति की भावना को जरूर जगाएगी और फैंस को फिल्म के जरिए बलिदान की नई कहानी देखने को मिलेगी. लेकिन इन दिनों फिल्म की रिलीज से पहले हर कोई ये जानने को एक्साइटेड है कि आखिर बॉर्डर 2 के कलाकारों ने फिल्म के लिए कितनी फीस ली है. तो चलिए आज हम आपके इस सवाल का भी जवाब दे देते हैं.

Border 2 Budget: कितने में बनी है बॉर्डर 2

Border 2 Star Cast Fees
Border 2 Star Cast Fees (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे दमदार कलाकार एक साथ नज़र आएंगे और इन सभी कलाकारों ने फिल्म में अपने किरदार निभाने के लिए अच्छी खासी फीस ली है. वहीं अगर फिल्म के मेकिंग की बात करें तो इस फिल्म को बनाने में तकरीबन 200 से 250 करोड़ रूपये लगे हैं.

1. Sunny Deol

Border 2 Star Cast Fees
Border 2 Star Cast Fees (Source: Social Media)

एशियानेट न्यूज़ के अनुसार, सनी देओल ने बॉर्डर 2 के लिए 50 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस ली है. हालांकि, फिल्म निर्माताओं या अभिनेता की ओर से इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है. इसी के साथ आपको बता दें कि अगर सनी देओल ने सच में इतनी फीस चार्ज की है तो वो इस फ्रेंचाइज़ में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गए हैं.

2. Varun Dhawan

Border 2 Star Cast Fees
Border 2 Star Cast Fees (Source: Social Media)

वरुण धवन फिल्म बॉर्डर 2 में मेजर होशियार सिंह दहिया (वीपी) का किरदार निभाया है. वहीं खबरों के मुताबिक, वह इस किरदार को निभाने के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये की फीस चार्ज कर रहे हैं.

3. Diljit Dosanjh

Border 2 Star Cast Fees
Border 2 Star Cast Fees (Source: Social Media)

एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ फिल्म बॉर्डर 2 में एयर कमांडर ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों की भूमिका में नजर आएंगे. कुछ दिन पहले ही इस स्टार का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था. खबरों के मुताबिक, उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है.

4. Ahan Shetty

Border 2 Star Cast Fees
Border 2 Star Cast Fees (Source: Social Media)

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी इस फिल्म में नेवी ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे, लेकिन उनकी फीस का अब तक खुलासा नहीं किया गया है.

5. Paramveer Singh Cheema

Border 2 Star Cast Fees
Border 2 Star Cast Fees (Source: Social Media)

परमवीर सिंह चीमा फिल्म बॉर्डर 2 से बड़े पर्दे पर अपना पहला कदम रखेंगे. वहीं Filmypandit.com के अनुसार, एक्टर अपनी डेब्यू फिल्म में 50 से 80 लाख रुपये के बीच फीस चार्ज कर रहे हैं.

बॉर्डर 2 में सोनम बाजवा, मोना सिंह, अन्या सिंह और मेधा राणा भी अहम रोल निभा रही हैं. हालांकि, उनके फीस को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आ पाई है.

Read More: Sanjay Leela Bhansali करेंगे सिनेमा को रिप्रेजेंट, Republic Day पर 77 सालों में पहली बार बनेगा इतिहास

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।