Sanjay Leela Bhansali करेंगे सिनेमा को रिप्रेजेंट, Republic Day पर 77 सालों में पहली बार बनेगा इतिहास

Summary :

Sanjay Leela Bhansali Republic Day: जल्द ही गणतंत्र दिवस आने वाला है, हर कोई इस दिन पर होने वाली रिपब्लिक डे परेड (Republic Day Parade 2026) का बेसब्री से इंतजार करता है. क्योंकि ये परेड कई मायनों में खास होती है.लेकिन इसी बीच परेड को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो कि इतिहास रचने वाली है. दरअसल इस साल रिपब्लिक डे परेड में इंडियन सिनेमा इतिहास रचने जा रहा है और यह काम इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) करने वाले हैं. Republic Day 2026 Parade: इंडियन सिनेमा को रिप्रेजेंट करेंगे Sanjay Leela…

Sanjay Leela Bhansali Republic Day: जल्द ही गणतंत्र दिवस आने वाला है, हर कोई इस दिन पर होने वाली रिपब्लिक डे परेड (Republic Day Parade 2026) का बेसब्री से इंतजार करता है. क्योंकि ये परेड कई मायनों में खास होती है.लेकिन इसी बीच परेड को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो कि इतिहास रचने वाली है. दरअसल इस साल रिपब्लिक डे परेड में इंडियन सिनेमा इतिहास रचने जा रहा है और यह काम इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) करने वाले हैं.

Republic Day 2026 Parade: इंडियन सिनेमा को रिप्रेजेंट करेंगे Sanjay Leela Bhansali

Sanjay Leela Bhansali Republic Day
Sanjay Leela Bhansali Republic Day (Source: Social Media)

जी हां, जो बीते 77 सालों में नहीं हुआ वो अब होने जो रहा है. संजय लीला भंसाली रिपब्लिक डे परेड में पहली बार इंडियन सिनेमा को रिप्रेजेंट करेंगे. ऐसा पहली बार होगा, जब परेड में सिनेमा की झांकी निकलेगी. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन सिनेमा का जश्न मनाते हुए फिल्ममेकर एक झांकी निकालेंगे और इस परेड में सूचना और प्रसारण मंत्रालय भी संजय लीला भंसाली के साथ मिलकर काम करेगा.

Sanjay Leela Bhansali Republic Day Special: राष्ट्रीय मंच पर भंसाली को मिली बड़ी जिम्मेदारी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सामने आ रही रिपोर्ट्स से ये पता चलता है कि संजय लीला भंसाली 26 जनवरी 2026 को इंडियन सिनेमा की झांकी को रिप्रेजेंट करेंगे. यह इंडियन सिनेमा के लिए किसी ऐतिहासिक सम्मान से कम नहीं है. फिल्मी दुनिया का इतना बड़ा चेहरा राष्ट्रीय मंच पर जब इंडियन सिनेमा को रिप्रेजेंट करेगा, तो ये लम्हा हर किसी के लिए दर्शनीय होगा. यह पल सिर्फ भंसाली ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के लिए भी गर्व की बात है. हालांकि होने वाली परेड को लेकर अब तक फिल्ममेकर या फिर सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है.

Sanjay Leela Bhansali Republic Day: 7 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके भंसाली

Sanjay Leela Bhansali Republic Day
Sanjay Leela Bhansali Republic Day (Source: Social Media)

अगर हम बात करें संजय लीला भंसाली की तो वो सिर्फ डायरेक्टर ही नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर, एडिटर और म्यूजिक कंपोजर भी हैं. उनकी कई फिल्मों ने इंडियन सिनेमा को एक अलग पहचान दिलवाई है. यहां तक कि इंडस्ट्री में उनको बेहतरीन काम करने के लिए एक-दो नहीं बल्कि 7 बार नेशनल अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है. उन्हें देवदास, ब्लैक, पद्मावत और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है. खासतौर पर संजय लीला भंसाली को फिल्म में कहानी को बेहतरीन ढंग से स्क्रीन पर प्रदर्शित करने के लिए जाना जाता है. वहीं अगर बात करें उनके करियर की तो उन्होंने हम दिल दे चुके सनम से इंडस्ट्री में अपनी पकड़ मजबूत बनाई थी.

Republic Day 2026 Parade: संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्में

Sanjay Leela Bhansali Republic Day
Sanjay Leela Bhansali Republic Day (Source: Social Media)

संजय लीला भंसाली निर्देशन के साथ-साथ फिल्म निर्माण में भी काफी एक्टिव हैं. अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट के साथ फिल्म लव एंड वॉर (Love and War) का निर्देशन कर रहे हैं, जो कि 14 अगस्त 2026 को रिलीज हो सकती है.

Read More: High Court के चक्कर में बुरे फंसे Salman Khan, 4 हफ्तों के अंदर एक्टर को देना होगा जवाब

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।