HC Notice To Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान यानि कि सलमान खान आए दिन अपनी फिल्म या किसी शो की वजह से चर्चाओं का विषय बने रहते हैं. लेकिन इन दिनों जिस वजह से वो सुर्खियों में है, वो वजह अच्छी नहीं है. दरअसल सितारों के ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ और एआई कंपनियों के बीच कानूनी तकरार अब बढ़ने लगी है. सलमान खान के अलावा अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, नागार्जुन समेत कई अन्य सेलिब्रिटीज भी इसी मुद्दे पर कोर्ट पहुंचे हैं. सलमान खान ने अपनी पहचान जिसमें उनकी (आवाज, नाम और स्टाइल) शामिल है, उनके कमर्शियल इस्तेमाल को रोकने के लिए कानून का सहारा लिया था, ताकि कोई भी उनकी अनुमति के बिना उनके ‘ब्रांड’ का फायदा न उठा सके.
Salman Khan News: क्या है पूरा मामला

ऐसे में अब भाईजान की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं, क्योंकि चीनी कंपनी ने अब बॉलीवुड सुपरस्टार की सोच पर आपत्ति जताते हुए याचिका दायर की थी, जिसके चलते दिल्ली हाईकोर्ट ने अब सलमान खान को नोटिस भेजा है. सलमान और एआई पर आधारित चीनी प्लेटफॉर्म के बीच तकरार की वजह अभिव्यक्ति की आजादी, तकनीकी इनोवेशन (AI) और किसी व्यक्ति के अपने नाम, आवाज और पहचान पर अधिकार के बीच संतुलन कायम करना है.
क्योंकि एआई कंपनियों का ये कहना है कि एआई वॉइस मॉडल बनाना एक तकनीकी विकास है और इस पर पूरी तरह बैन लगाने से इनोवेशन रुक सकता है और फिर उनके मॉडल सीधे तौर पर एक्टर की इमेज का दुरुपयोग भी नहीं कर रहे हैं. तो ऐसे में आखिर एक्टर को क्या दिक्कत है.
Delhi High Court Notice: 27 फरवरी को अगली सुनवाई

ऐसे में अब सलमान खान को 4 हफ्ते के अंदर अपना पक्ष भी सामने रखना होगा. वहीं ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाईकोर्ट 27 फरवरी को मामले की सुनवाई करेगी, जो कि हर एक मद्दे को नजर में रते हुए कई मामलों पर अहम होगी. इसके बाद ही ये तय हो पाएगा कि AI प्लैटफॉर्म्स को क्या मशहूर सेलेब्स की आवाज का इस्तेमाल करने की इजाज़त मिलनी चाहिए या नहीं और इसके जरिए AI कंपनियां अपने इनोवेशन में कैसे सुधार करेंगी इस पर भी चर्चा की जाएगी.
Salman Khan News: सलमान खान ने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए की थी मांग

सलमान खान ने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए जब हाईकोर्ट का रुख किया था, तब 11 दिसंबर 2025 को दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके पक्ष में अंतरिम ऑर्डर जारी किया. जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और अन्य वेबसाइट्स को निर्देश दिया गया कि वे सलमान की अनुमति लिए बिना इस्तेमाल किए गए कॉन्टेंट को हटाएं या सीमित करें.
यह आदेश खासतौर पर डीपफेक कॉन्टेंट, एआई से बनी आवाजें, फर्जी एंडोर्समेंट और बिना इजाजत के उनके नाम से बिकने वाले सामान पर रोक लगाने के लिए दिया गया था. लेकिन आदेश के बावजूद भी लोग बड़ी मात्रा में इन जैसे AI प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल कर के अभी भी भाईजान की आवाज से लेकर डीपफेक कॉन्टेंट तक हर एक चीज का इस्तेमाल कर रहे हैं.
HC Notice To Salman Khan: अंतरिम आदेश को रद्द करने की मांग

अब गौरतलब है कि चीन की एक एआई वॉयस जनरेशन कंपनी ने कोर्ट में ये अर्जी दी है कि इस अंतरिम आदेश को खत्म किया जाए. कंपनी का कहना है कि सिंथेटिक आवाजें बनाना उसकी सर्विसेज का अहम हिस्सा है और मौजूदा पाबंदियां उसके बिजनेस पर असर डाल रही हैं. कंपनी का ये कहना है कि दिसंबर में जारी किया गया आदेश जल्द से जल्द रद्द कर दिया जाए, ताकि ये कंपनियां बिना किसी अड़चन के अपना काम जारी रख सकें.
ऐसे में हाईकोर्ट ने चीन की कंपनियों की मांग सुनते हुए इस याचिका को स्वीकार कर लिया है और सलमान खान को नोटिस जारी करते हुए उनसे इसपर जवाब भी मांगा है. इस मामले पर अब अगली सुनवाई 27 फरवरी को होने वाली है. ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि 27 फरवरी को कोर्ट किसके पक्ष में फैसला सुनाती है.
Read More: Ajaz Khan का MMS देखकर भड़के फैंस, इस इन्फ्लुएंसर के साथ भी एक्टर बनाना चाहते थे रिश्ता






















