धूल और पसीने से बेजान हो गई है त्वचा? गुलाब जल के ये 5 जादुई फायदे कर देंगे हैरान

Benefits of Rose Water on Face

Benefits of Rose Water on Face: धूल-प्रदूषण और पसीने से चेहरे पर गहरा असर पड़ता है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए लोग कई तरह के महंगे प्रोडक्‍ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ज‍िससे कुछ खास असर देखने को नहीं म‍िलता है। वहीं कुछ लोग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। कोई हल्दी दूध बेसन लगाता है, तो कोई एलोवेरा जेल, दही, शहद से अपनी त्‍वचा की देखभाल करता है। महंगे प्रोडक्‍ट्स से कई गुना ज्‍यादा फायदेमंद घरेलू नुस्खा माना जाता है।

अगर आप भी गर्मी में अपने चेहरे की खाेई हुई रंगत वापस पाना चाहते हैं, तो जानिए Benefits of Rose Water on Face के अनोखे फायदों के बारे में, जिससे आपकी त्वचा मुलायम और साफ़ नजर आएगी। आज हम आपकाे बताएंगे, How to Apply Rose Water on Face।

Benefits of Rose Water on Face: चेहरे पर गुलाब जल लगाने के फायदे

How to Apply Rose Water on Face
How to Apply Rose Water on Face (Source: social media)

1. त्वचा को रखे तरोताजा

गर्मियों में हमारी त्‍वचा रूखी और बेजान हो जाती है। इससे चेहरे पर थकान नजर आता है। ऐसे में गुलाब जल आपके चेहरे के ल‍िए किसी वरदान से कम नहीं होता है। चेहरे पर गुलाब जल स्प्रे करने से ताजगी मिलती है। यह स्किन को हाइड्रेट रखता है।

2. नेचुरल टोनर

गुलाब जल एक बेहतरीन नेचुरल टोनर है। यह स्किन के पोर्स को टाइट करने में कारगर माना जाता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर जमी गंदगी बाहर निकल जाती है। फेस वॉश के बाद गुलाब जल का इस्तेमाल करना चाह‍िए। इससे स्किन की सफाई ज्‍यादा अच्छे से होती है। इससे चेहरा दमकने लगता है।

How to Use Gulab Jal on Face
How to Use Gulab Jal on Face (Source: social media)

3. मुंहासों को करे कम

गुलाब जल में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ये चेहरे से बैक्टीरिया हटाने में मदद करते हैं। अगर आप पिंपल्स और मुंहासों की समस्या से जूझ रहे हैं, ताे गुलाब जल का इस्‍तेमाल जरूर करें। इसमें नींबू भी म‍िलाया जा सकता है।

4. डार्क सर्कल्स से बचाए

गुलाब जल को रुई में भिगोकर आंखों पर रखने से डार्क सर्कल्स कम होते हैं। इससे आंखों की थकान भी दूर होती है। अगर आप इस समस्‍या से जूझ रहे हैं, तो ये तरीका जरूर अपनाएं।

Benefits of Rose Water on Face
Benefits of Rose Water on Face (Source: social media)

5. स्किन को देता है नेचुरल ग्लो

अगर आप बिना किसी केमिकल प्रोडक्ट के ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो गुलाब जल को अपनी डेली रूटीन में जरूर शामिल करें। आप रात को सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाएं। इससे आपको कुछ ही द‍िनों में दमकती हुई त्‍वचा म‍िल जाएगी।

Also Read: आंखों की रोशनी और काले घने बालों के लिए रोजाना पिएं आंवला जूस, जानें इसके 5 जादुई फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।