PM Modi Visit to Kerala: कल PM मोदी का केरल दौरा, 4 नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी; कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Summary :

PM Modi Visit to Kerala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केरल का दौरा करेंगे। वे सुबह करीब 10:45 बजे तिरुवनंतपुरम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी सभा को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी रेल कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा देते हुए तिरुवनंतपुरम में चार नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे, जिसमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें और एक पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, चार नई ट्रेनें शुरू होने से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच लंबी दूरी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा। इसके अलावा,…

PM Modi Visit to Kerala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केरल का दौरा करेंगे। वे सुबह करीब 10:45 बजे तिरुवनंतपुरम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी सभा को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी रेल कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा देते हुए तिरुवनंतपुरम में चार नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे, जिसमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें और एक पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, चार नई ट्रेनें शुरू होने से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच लंबी दूरी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा। इसके अलावा, बेहतर कनेक्टिविटी से पूरे क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार, शिक्षा, रोजगार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत बढ़ावा मिलेगा।

Kerala News: ‘पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड’ लॉन्च करेंगे PM Modi

PM Modi Visit to Kerala
PM Modi Visit to Kerala

शहरी आजीविका को मजबूत करने के प्रयासों के तहत प्रधानमंत्री मोदी ‘पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड’ लॉन्च करेंगे, जो स्ट्रीट वेंडरों के लिए वित्तीय समावेशन के अगले चरण की शुरुआत करेगा। यूपीआई-लिंक्ड, ब्याज-मुक्त रिवॉल्विंग क्रेडिट सुविधा तत्काल लिक्विडिटी प्रदान करेगी, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देगी और लाभार्थियों को औपचारिक क्रेडिट इतिहास बनाने में मदद करेगी।

पीएम मोदी केरल के स्ट्रीट वेंडरों समेत एक लाख लाभार्थियों को ‘पीएम स्वनिधि लोन’ भी वितरित करेंगे। 2020 में अपनी शुरुआत के बाद से ‘पीएम स्वनिधि योजना’ ने बड़ी संख्या में लाभार्थियों को पहली बार औपचारिक क्रेडिट तक पहुंच प्रदान की है और शहरी अनौपचारिक श्रमिकों के बीच गरीबी उन्मूलन और आजीविका सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

PM Modi Visit to Kerala: टेक्नोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप हब का करेंगे शिलान्यास

PM Modi Visit to Kerala
PM Modi Visit to Kerala

विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम में सीएसआईआर-एनआईआईएसटी इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप हब का शिलान्यास करेंगे। यह हब जीवन विज्ञान और बायो-इकोनॉमी पर ध्यान केंद्रित करेगा, आयुर्वेद जैसी पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को आधुनिक बायोटेक्नोलॉजी, सस्टेनेबल पैकेजिंग और ग्रीन हाइड्रोजन के साथ एकीकृत करेगा। इसके साथ-साथ ये हब स्टार्टअप निर्माण, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देगा। यह अनुसंधान को बाजार के लिए तैयार समाधानों और उद्यमों में बदलने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि इस दौरे का एक और मुख्य फोकस हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना होगा। प्रधानमंत्री मोदी तिरुवनंतपुरम में श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में एक अत्याधुनिक रेडियोसर्जरी सेंटर की आधारशिला रखेंगे। वे तिरुवनंतपुरम में नए पूजापुरा हेड पोस्ट ऑफिस का भी उद्घाटन करेंगे।

–आईएएनएस

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.